गैंगस्टर एक्ट में वाछिंत भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को न्यायालय द्वारा चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंजनें का आदेेंश।
जमानियां ⁄ गाजीपुर– में गैंगस्टर एक्ट में पिछले एक माह से फरार चल रहे वाछिंत भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्राचीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने आज गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद मामलें की गंम्भीरता को देखते हुए सम्बन्धित न्यायालय ने उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया ।
जानकारी के अनुसार‚ बीते वर्ष अक्टूबर माह में पुलिस ने भाजपा नेता को गोकशी एवं तस्करों से संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। जिसके करीब डेढ माह बाद भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता बीते नवंम्बर माह में जमानत पर जेल से बाहर आने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया,इसके बाद ही वह फरार चल रहे थे।
इधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र राय ने इस पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते एसपी ओमवीर सिंह से मिलकर निष्पक्ष निष्पक्ष जांच की मांग की है।इधर भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता के समर्थकों ने पुलिस के इस कार्यवाई को लेकर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से पुलिस ने विपक्षियों के साजिश में होकर गैंगस्टर की कार्यवाई की है,इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
मालूम हो कि भाजपा नेता का यह मामला उस दौरान प्रदेश स्तर तक पहुंचा था। प्रदेश नेतृत्व ने कोर कमेटी को निर्णय लेने का निर्देश दिया था,लेकिन कोतवाल की सियासी पकड़ के आगे जिले के पुलिस अफसर व पार्टी के नेताओं ने चुप्पी साध ली थी।भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता की पत्नी गीता देवी ने आरोप लगाया है कि कोतवाल वंदना सिंह मेरे बेकसूर पति को पशु तस्करों को संरक्षण देने का फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया।
पत्नी ने बताया कि पति के जेल से छूट के आने के बाद बदले की भावना में विरोधियों से मिलकर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया। पुलिस जितना भी जुल्म करे लेकिन कोतवाल के तानाशाही रवैये के खिलाफ आवाज उठती रहेगी। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि गैंगस्टर में फरार चल रहे भाजपा नेता ने न्यायालय में समर्पण कर दिया,जहाँ से उन्हें जेल भेंजा गया है।

