जमानियाँ पुलिस प्रशासन उत्पीड़ित और बढ़ रहे अपराध के खिलाफ भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी जमानियाँ को सौपा पत्रक।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में पुलिसिया उत्पीड़ित और लूटपाट से बढ़ रहे अपराध के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने पुलिस प्रशासन पर प्रहार करते हुए कहाँ कि क्षेत्र में हो रहे पुलिस उत्पीड़न, प्रशासनिक लाल फीताशाही और लूटपाट के कारण क्षेत्र में अपराध को लेकर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव को पत्रक सौपा गया
साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ़ आरोप का पिटारा खोलते हुए कहाँ की 1. किसान नेता रुदल कुशवाहा निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कोतवाली जमानिया के मामले में 2 औऱ 3 जनवरी की रात में कच्ची सरसों की फसल काटकर नुकसान करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे उत्पीड़न को रोका जाय।
2- आराजी नंबर 1253 में खरीद कर इनके आराजी नंबर 615 में कब्जा करने की कोशिश, पुलिस की मदद से करने वाले के खिलाफ कार्यवाही किया जाय। थाने में लगातार इनके महिलाओं सहित पूरे परिवार के खिलाफ 11 बार लगभग एक तरफा 107/116, 151, सी आर पी सी की कार्यवाही, इनके खिलाफ फर्जी मुकदमा और 9 दिन में चार्जशीट, थाने में बदसलूकी और जानमाल की धमकी देने वाले एस आई गुप्ता के खिलाफ कार्यवाही किया जाय।
इस एस आई ने इनको इनकी जमीन पर खेती न करने देने के लिए भी विरोधियों से पेशबन्दी की है। बिना किसी अधिकारी के आदेश के इनकी जमीन फर्जी तरीके से नामान्तरण मामले का एस डी एम द्वारा शीघ्र निपटारा किया जाय। 2. हिंदू पीजी कॉलेज के छात्र विद्यान्शु सिंह के साथ बदसलूकी व मारपीट करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय। विद्यान्शु सिंह को स्टेशन चौकी में दिन बंद बंद कर प्रताड़ित करने वाले चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही किया जाय फर्जी डिग्री धारी उक्त प्रोफेसर अखिलेश शर्मा को बर्खास्त किया जाय।
3. बेटाबर निवासी उमाशंकर कुशवाहा जिनकी 2 दिसंबर 2021 को थाने में हत्या क दी गई थी, एस डी एम जमानिया ने उनके परिवार को 5 बिस्वा जमीन, अंतिम संस्कार के लिए ₹20,000 की तत्काल सहायता और 5,00,000 परिवारिक लाभ देने की घोषण की गई थी आज तक कुछ नहीं हुआ इसको तत्काल पूरा किया जाय।
4- सोनहरिया में बाढ़ ग्रस्त इलाके में पानी की टंकी बनाने के बहाने गरीब राजभ लोगों को उजाड़ने की साजिश पर रोक लगाया जाय। डी पी आर बनाने वालों के खिलाफ करवाई हो और गांव के पश्चिम टंकी बनाया जाय। 5- तियरी में पीढ़ियों से आबाद गरीबों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई वापस लिया जाय और वहीं बगल में तालाब पर कब्जा कराने वाले तहसील कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किया जाय और तालाब को कब्जा मुक्त कर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन किया जाय तालाब पर अभी भी कब्जा जारी है।
6- कालनपुर बांड में कृषि पट्टा धारकों की खेती को नुकसान पहुंचाने वाले और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किया जाय। 7 -जिलाधिकारी के निर्देश पर एस डी एम द्वारा सुओ मोटो दिए गए श्याम प्यारी आदि को पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाया जाय। एस डी एम लगातार राजनीतिक दबाव में हीला हवाली कर रहे हैं।
8- तियरी के विकलांग सेवानिवृत्त शिक्षक सूबेदार कुशवाहा के सार्वजनिक गली में गड्ढा खोदकर व अवरोध बनवाकर आवागमन को बाधित कर दिया गया है इसमें एसआई गुप्ता शामिल रहा है। इस अवरोध को तत्काल हटवाया जाय। 9- नरियांव गांव में चकरोड संख्या 1107 पर अतिक्रमण के कारण कई वर्ष आवागमन बाधित है।
इस संबंध में लेखपाल ने अपनी आख्या तहसीलदार को रिपोर्ट पहले दे दिया है। ग्रामीण को भारी परेशानी हो रही है। यथाशीघ्र चकरोड के अवरोध को हटाया जाय मुकदम तथा जमानिया तहसील क्षेत्र में गरीबों की बेदखल एवं तहसील में बेदखल के पर रोक और आबाद कमीनों को नियमित करने तथा सार्वजनिक जमीन को दबंगों कब्ज से मुक्त कराकर गरीबों को वितरित किया जाए।

