Tuesday, June 23, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाज़ीपुर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ स्कूल में भारत के 74 में गणतंत्र दिवस...

गाज़ीपुर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ स्कूल में भारत के 74 में गणतंत्र दिवस एवं शांति संपन्नता तथा बौद्धिकता का प्रतीक बसंत पंचमी माँ सरस्वती की गयी आराधना।

गाज़ीपुर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ स्कूल में भारत के 74 में गणतंत्र दिवस एवं शांति संपन्नता तथा बौद्धिकता का प्रतीक बसंत पंचमी माँ सरस्वती की गयी आराधना।

गाजीपुर- क्षेत्र स्थित सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के व सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में भारत के 74 में गणतंत्र दिवस एवं शांति संपन्नता तथा बौद्धिकता का प्रतीक बसंत पंचमी के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह जी थे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की निर्देशिका डॉ प्रीति सिंह के कर कमलों द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का पूजन एवं हवन किया गया तत्पश्चात उनके पावन हाथों द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया I

इस राष्ट्रीय एवं धार्मिक त्योहारों के पावन संयोग के अवसर पर  सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में  सत्र 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया को भी प्रारंभ किया गया I उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर सानंद सिंह जी ने अपने भाषण में देश के स्वतंत्र होने से पहले के समय के बारे में तथा देश में संविधान लागू होने के बाद के आसान समय के बारे में छात्रों को बताया गया।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन हमारे देश में भारतीय संविधान के सुचारु रुप से लागू होने के लिए जाना जाता है। अंत में उन्होंने नए प्रवेश के लिए आए अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को तथा सबसे कीमती मोती के रूप में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए I

इस अवसर पर एडमिशन लेने वाले छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी एवं उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार ने आकर्षक उपहार देकर सम्मानित भी कियाI कार्यक्रम के अंतिम क्रम में प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथि गण का आभार जताते हुए शिक्षक गण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण तथा सभी बच्चों को कार्यक्रम को सफलता के उत्कर्ष पर ले जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्य किया गयाI

इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के काउंसलर आदरणीय श्री दिग्विजय उपाध्याय जी सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक श्रद्धेय अमित रघुवंशी जी, शिवांगी सिंह, प्रकाश सिंह ,अमित कुमार सिंह ,आशुतोष दुबे, जानकी गुप्ता, अक्षय उपाध्याय, श्वेता पांडे, श्रेया सिंह, श्रेया राय, अजय लिंबू, ऋतंभरा, सिलविया एवं लोवीकाली इत्यादि सभी शिक्षक गण उपस्थित थे I संचालन का कार्य छात्र प्रतिनिधि कंदर्प तिवारी ने किया I

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !