Wednesday, June 24, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियॉं पशु तस्कर व गैंगस्टर में वांछित एक माह से फरार अभ्युक्त...

जमानियॉं पशु तस्कर व गैंगस्टर में वांछित एक माह से फरार अभ्युक्त को गसर मोड से किया गया गिरफ्तार।

जमानियॉं पशु तस्कर व गैंगस्टर में वांछित एक माह से फरार अभ्युक्त को गसर मोड से किया गया गिरफ्तार। 

सुहवल ⁄ गाजीपुर– रेवतीपुर थाना पुलिस ने आज सोमवार को अंतर्राज्यीय पशु तस्कर व गैंगस्टर में वांछित एक महीने से फरार चल रहा अरशद अहमद उर्फ गोलू निवासी उसिया थाना दिलदारनगर को वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र के नगसर मोड के समीप से दबोच लिया।थाने लाकर कडी पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का‌ चालान कर दिया, इसके उपरांत पुलिस ने उसका मेडिकल मुआयना कराने के बाद आरोपी को‌ सक्षम न्यायालय में‌ पेश किया, जहाँ न्यायालय ने आरोपों की गंम्भीरता को देखते हुए उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया

मालूम हो कि‌ पकडा गया युवक बीते साल 16 नवंम्बर को चार पहिया वाहन से जानवरों को जमानियां से दिलदारनगर होते हुए बिहार ले जा रहा था,इसी दौरान दिलदारनगर पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के क्रासिंग के समीप चेकिंग के दौरान मय जानवरों समेत वाहन को दबोच लिया,जबकि आरोपी फरार हो गया,जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गोवध व अन्य सुसंगत धाराओं में पुलिस ने मुकदमा कायम किया था।

इसके बाद दिलदारनगर थाना पुलिस ने उसके कृत्य को‌ देखते हुए बीते 16 जनवरी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर उसकी तलाश में जुट ग ई थी।रेवतीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि वह अपने हमराही पुलिस बल के साथ उतरौली नगसर सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे,इसी दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया,शक होने पर जब पुलिस ने उसे बुलाया तो वह भागने लगा।

जिसे कुछ जाते ही घेराबंदी कर दबोच लिया, उन्होंने बताया कि जब उससे थाने लाकर कडी पूछताछ की ग ई तो उसने अपना नाम पता क्रमशः अरशद अहमद उर्फ गोलू निवासी उसिया थाना दिलदारनगर बताया ,थानाध्यक्ष ने बताया कि गैंगस्टर में वांछित की क ई दिनों से तलाश थी ,उन्होंने बताया कि पकडे गये आरोपी ने बताया कि वह पशु तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है,जो उसका एक गैंग भी चलाता है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !