Wednesday, June 24, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया के निपुण भारत मिशन के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से...

जमानिया के निपुण भारत मिशन के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामींण क्षेंत्र में बच्चों को शिक्षा कें प्रति किया गया जागरूक।

जमानिया के निपुण भारत मिशन के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामींण क्षेंत्र में बच्चों को शिक्षा कें प्रति किया गया जागरूक।

जमानिया ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र के हेतीमपुर शिक्षण क्षेत्र के कमपोजिट विद्यालय के बच्चों व उपस्थित अभिभावकों, ग्रामीणों को निपुण भारत मिशन उत्तर प्रदेश जन जागरूकता अभियान के तहत कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर  लोगो को जागरूक किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार‚ निपुण भारत मिशन उत्तर प्रदेश जन जागरूकता अभियान में 1. बुनियाद 2. शिक्षा धन (बटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ) 3. सामर्थ्य और सारधा, नाटक के माध्यम से अभिभावकों व बच्चों को जागरूक किया गया। मुनाल संस्थान लखनऊ द्वारा जनपद में कुल 50 प्राथमिक विद्यालयों के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक किये जा रहे जो प्रधनाचार्य कि देखरेख व खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जगह जगह किया जा रहा।

नाटक के मध्य से नींव, जिसकी बुनियाद क्या है जो लोग भूलते चले जा रहे, बुनियाद 1,2,3 के बच्चे है वही नींव है, उस नींव को मजबूत करने के लिए तथा शिक्षा धन नाटक के माध्यम से लोगो को सपथ दिलाई गई कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें। बच्चों से छुट्टियों के समय काम करवाएं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के माध्यम से बेटियों को अक्सर ग्रामीण लोग हीन भावना से देखते हैं बेटियों का सभी जगह शोषण किया जाता है।

लड़के स्कूल जाएंगे लड़कियां घर का काम देखेंगी, आज बेटियां राष्ट्रपति तक बन रही हैं उनके अधिकारों को क्यों छीना जा रहा है। शिक्षा धन नाटक के माध्यम से लोगों को यह दिखाया गया। नाटक की समाप्ति के दौरान नाटककार शिक्षक और छात्र छात्राओं को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर मुख्य रुप से ग्राम प्रधान महेश कुमार, रमेश यादव, सुनील राम, गोरख यादव‚ रेनू यावद‚ निलेश यादव‚ संजना यादव‚ सहनवाज‚ सुभाष ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !