भदौरा के देहवल गाँव के ग्राम प्रधान पर लगाया विकास कार्यों में मनमानी और जमीन पट्टा के नाम पर पैसा लेने का आरोप।
गाज़ीपुर भदौरा ग्राम देहवल के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर निर्माण कार्यों में मनमानी और ग्रामीणों के नाम से जमीन पट्टा करने के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया गया है।
वही गाँव के पूर्व ग्राम प्रधान प्रत्याशी देहवल निवासी राजेंद्र सिंह के द्वारा ग्राम प्रधान पर मिट्टी खनन कर मिट्टी रात के समय में बेचने का आरोप भी लगाते हुए राजेंद्र सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले जांच करने की मांग की गयी हैं। जिसमे उनका आरोप यह है कि इस एवज में शासन प्रशासन की मिलीभगत सेही ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी खनन का कार्य किया गया है ।
साथ ही कहां की मेरे द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बावजूद किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई । और यह भी बताया गया कि ग्राम प्रधान के मनमाने व्यवहार से गांव के बहुत सारे लोग बहुत पीड़ित है । वहीं देहवल प्राथमिक विद्यालय परिसर में सफाई की समस्या दिव्यांग शौचालय मे टंकी रखें होने के बावजूद पानी टंकी पाईप का कोई कनेक्शन नहीं है जर्जर भवनों की समस्या सफाई की समस्या से गांव के लोग बहुत परेशान है।

