Friday, June 19, 2026
Homeघटना-दुर्घटनानन्दगंज चोरों ने एक ही रात में दो घरों से नकदी सहित...

नन्दगंज चोरों ने एक ही रात में दो घरों से नकदी सहित लाखो रुपये की चाेरी कर हुए फरार।

नन्दगंज चोरों ने एक ही रात में दो घरों से नकदी सहित लाखो रुपये की चाेरी कर हुए फरार।

नन्दगंज– थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव में बुधवार की रात करीब एक बजे के चोरों ने दो घरों में घुसकर नकदी सहित कुल चार लाख रुपए के गहने उठा ले गये। सूचना पर रात में ही पहुँची 112 पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण करके लौट गयी।जानकारी के अनुसार पठानपुर गांव के रामभरोसे बिंद के घर में चोर पीछे से खिड़की के इंगल के सहारे छत पर चढ़ कर घर में प्रवेश किया।

इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा लगभग दो लाख के आभूषण में सोने का चेन, झुमका, माँगटिका, नाथियां, पैंजनी,मेंहदी छल्ला, करधनी,नाक की कील, लाकेट आदि लेने के बाद बगल में पड़ोसी नगीना बिंद के घर में भी घुसकर बक्सा में रखा लगभग दो लाख का हंसुली, बेरवा, मंगलसूत्र, झाला, करधनी, पायल, पैंजनी, हैकल, नथियां, मंटिका, कड़ा आदि आभूषण और पांच हजार रुपया नकद उठा ले गए। दोनों गृहस्वामियों ने दो- दो लाख रुपये के चोरी गये गहने की कीमत बताया है। बताया जाता है कि घर की महिलाओं की रात में नीद टूटी तो देखा की कमरे का दरवाजा खुला है। जब दरवाजे के पास गई तो अलमारी टूटी देखकर शोर मचाने लगी । परिवार तथा आस पास के लोग जुटकर चोरों की इधर उधर खोज बिन करने लगे लेकिन घना कोहरा होने के कारण चोरों का कुछ पता नहीं चला।

सुबह घर से कुछ दूर खेत में गहने के खाली डिब्बे पड़े मिले। गांव के ग्राम प्रधान भूपेन्द्र यादव ने रात में ही 112 नंबर पर चोरी की सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर चली गई। थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह के अनुसार चोरी की घटना की जानकारी है, छानबीन की जा रही है। ठंढ़क शुरु होते ही क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !