Saturday, June 20, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअग्रणी सामाजिक संस्था द्वारा जरुरत मन्दों को प्रदान किया गया कम्बल।

अग्रणी सामाजिक संस्था द्वारा जरुरत मन्दों को प्रदान किया गया कम्बल।

वाराणसी– अग्रणी सामाजिक संस्था द्वारा जरुरत मन्दों को प्रदान किया गया कम्बल।

वाराणसी–  अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प के तत्वावधान में शुक्रवार को संस्था के पंजीकृत कार्यालय, पार्वतीपुरी कालोनी, कमच्छा – गुरुबाग में श्री नगर क्षेत्र के स्वच्छता मित्रों, सहयोगियो को कंबल प्रदान किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनपी सिंह ने कहा कि संकल्प संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष नगर निगम के स्वच्छता मित्रों एवं सहयोगियों को शीतकाल में ऊनी वस्त्र एवं कंबल प्रदान कर सहयोग किया जाता हैं, इसीक्रम में आज श्रीनगर क्षेत्र के स्वच्छता मित्रों एवं सहयोगियों को कंबल प्रदान किया गया. जिसके लिए वे संकल्प परिवार का आभार प्रकट करते हैं.

नगर निगम के स्वच्छता दूत, संकल्प के संस्था के संरक्षक एवं नगर के प्रमुख समाजसेवी अनिल कुमार जैन ने कहा कि ठंड के मौसम में जब हम लोग घरों में गहरी नींद में होते हैं और बाहर निकलने के लिए सोचते नहीं, ये स्वच्छता मित्र शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पूरी शिद्दत से कार्य करते हैं ताकि हम बीमार न पड़े।

आज का यह सहयोग कार्यक्रम उनके और उनके सेवा कार्य के प्रति हमारी ओर से कृतज्ञता जाहिर करने का एक प्रयास है। इस मौके पर लगभग 40 स्वच्छता मित्रों एवं सहयोगियों को कंबल प्रदान किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से संस्था के महासचिव रमेश चन्द्र अग्रवाल, लव जी अग्रवाल, राज कपूर, अमित श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !