Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनंदगंज रेलवे स्टेशन सहित पूरे बाज़ार में बन्दरों का आतंक।

नंदगंज रेलवे स्टेशन सहित पूरे बाज़ार में बन्दरों का आतंक।

नंदगंज रेलवे स्टेशन सहित पूरे बाज़ार में बन्दरों का आतंक।

नंंदगंज (गाजीपुर)- नंदगंज रेलवे स्टेशन सहित पूरे बाजार एवं इशोपुर में बंदरों के आतंक से लोगो का जीना मुश्किल हो गया है। बंदर इतना उत्पात मचा रहे हैं कि लोगो ने सुबह शाम को रेलवे स्टेशन व अन्य जगह पर मॉर्निंग वॉक करने में डर रहें है। बन्दरों ने एक सप्ताह में एक पत्रकार सहित दर्जन से ऊपर लोगों को काट लिया है। सभी लोग नंंदगंज अस्पताल में एंटी रैबीज की सूई नहीं मिलने से मजबूरी मे सात किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवकली पर जाकर एंटी रैबिज की सूई लगवा रहे है। नंदगंज बाजार के दुकानदार व ठेला वाले भी इनके आतंक से परेशान है।

ये कभी फल तो कभी कुछ सामान लेकर भाग जा रहे है। बन्दरों के आतंक से घर की औरतों ने अपने घर के ऊपर छत पर आना जाना कम कर दिया है। बन्दर छत पर फैलाये कपड़े को नोंचकर फाड़ देने के साथ ही पानी टंकी का ढ़क्कन खोलकर फेंक दे रहे है। इस समय बाजार में बने दुर्गा पण्डाल पर लगे कपड़े तथा पर्दे को भी नोचकर नुकशान कर दे रहें है।

हर दुर्गा पंडाल के लोग एक युवक को डण्डा लेकर बन्दर देखने व भगाने की ड्यूटी लगा रखी है। अब तो बंदर सामान लेकर भागने के साथ साथ बच्चो व बड़ों को काटने के लिए भी दौड़ा ले रहे है। रेलवे स्टेशन पर तो ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को आये दिन इन बन्दरों से ज्यादा जुझना पड़ रहा है।

इस समय इन बन्दरों के छोटे बच्चे ज्यादा उत्पाति हो गये है। ये जहाँ थोड़ा सा ची – ची कर दे रहें है कि बड़े बंदरों का झुण्ड एकत्र होकर आक्रमण कर दे रहें है। इस समय बंदरों संख्या 250 सौ से ऊपर ही होगी तथा ये कई ग्रुप बनाकर चल रहे है। ये आपस में भी लड़ते झगड़ते रहते है। इनके इस लड़ाई में कोई बीच में आ गया तो उस बेचारे की खैर नहीं।

उसे जख्मी होना ही है। बंदरों ने अब तक लगभग 50 लोगों को काट कर घायल कर चुके है।इधर अब ये ज्यादा उत्पात मचाते हुए काट रहें है। बंदरों के आतंक से लोग इतने डरे हुए है की अपने बच्चो को स्कूल व ट्यूशन पढ़ने के लिए भेज तो रहे है । लेकिन हर वक्त उन्हें अपने मासूम बच्चो की चिंता सताती रहती है कि कही कोई उत्पाति बंदर काट न लें ।

इस समय बाजार में बन्दरों ने लोगो का राह चलना मुश्किल कर दिया है। नंदगंज बाज़ार सहित बरहपुर ग्राम सभा के इशोपुर में बंदरों के बढ़़ते उत्पात को देखते हुए ईसोपुर निवासी दीपक प्रसाद ने जिलाधिकारी गाजीपुर को प्रार्थना पत्र देकर इन बंदरों के आतंक से वन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छुटकारा दिलाने की मांग की थी।

जिसमें वन्य विभाग ने अधिकारियों ने क्षेत्रीय अधिकारी से जाँच कराने पर बड़ी संख्या में बन्दरों के आंतक को सही मानते हुए इन बन्दरों के झुण्ड को पकड़ने हेतु विभाग के पास संसाधन की कमी एवं बजट न होना बताते हुए अपना हाथ खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया है कि इन बंदरों को ग्रामपंचायत के ग्रामप्रधान द्वारा वन्य विभाग से अनुमति लेकर से इन बन्दरों के झुण्ड को पकड़वाने की बात सुझाया है।

अब इन उत्पाती बन्दरों के आतंक से बाजारवासी कैसे बचे। दीपक प्रसाद ने वन्य विभाग द्वारा दिये गये जबाब के साथ मुख्यमंत्री को पोर्टल के साथ साथ प्रार्थना पत्र भी भेजा है। दूसरी तरफ क्षेत्र के लोग बन्दरों से निजात दिलाने हेतु तेजतर्रार जिलाधिकारी महोदया की तरफ आस लगाये हुए है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !