Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर1 अक्टूबर को विश्व स्तर पर वृद्धजनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस उपजिलाधिकारी...

1 अक्टूबर को विश्व स्तर पर वृद्धजनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस उपजिलाधिकारी ज़मानिया ने आभार पत्र प्रदान कर किया सम्मानित ।

1 अक्टूबर को विश्व स्तर पर वृद्धजनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस उपजिलाधिकारी ज़मानिया ने आभार पत्र प्रदान कर किया सम्मानित ।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसीलदार न्यायिक कक्ष में वरिष्ठ मतदाताओं को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा आभार पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय मुख्य निर्वाचन अधिकारी का आभार पत्र कुल 85 शतायु/ बृद्धजनों/वरिष्ठ मतदाताओं महिला,पुरूष को सौंपने के साथ ही माला पहना उन्हें सम्मानित किया।इनमें 20 शतायु मतदाताओं को तहसील मुख्यालय,जबकि‌शेष 65 अन्य को ग्रामीण अंचलों में उनके गाँव घरों पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।

उपजिलाधिकारी व उपनिर्वाचन अधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि जमानियां में कुल मतदाता 3,93,568 मतदाता है,जिनमें से 2,16,480 पुरूष जबकि 1,77,080 महिला मतदाता है।

बताया कि शतायु मतदाताओं में 65 पुरूष व 20 महिला मतदाता है,बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रतिवर्ष के एक अक्टूबर को वृहद पैमाने पर वृद्धजन मतदाता के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन किया जाता है। कहा कि वरिष्ठ मतदाताओं का भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि वृद्ध जनों को घर से मतदान करने की सुविधा मुहैया करवाने के साथ मतदान केंद्रों पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

कहा कि वरिष्ठ मतदाताओं के बहुमूल्य अनुभवों से अन्य मतदाताओं विशेषकर युवाओं को जागरूक एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इसलिए वरिष्ठ मतदाताओं की चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग सदैव प्रयासरत है।

वहीं तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने कहा कि शतायु मतदाता सम्मान समारोह का आयोज‌न निर्वाचन आयोग की एक बेहतरीन योजना है, समय से आधुनिक मतदान प्रणाली के साक्षी रहने वाले इन मतदाताओं को विभाग हमेशा सम्मान करता है,इनके मतदान को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आयोग प्रयासरत है।

सीओ विजय आनंद शाही ने बताया कि आयोग की ओर से निर्देश पर ऐसे सभी मतदाता जिनकी उम्र 100 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, कार्यालय और जो आने में असमर्थ रहे उनके गाँव/ घरों पर जाकर उन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी/ आयुक्त का सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन सदैव तत्पर है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !