Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरडॉक्टर एनी बेसेंट की जयंती पर लोगों में खिचड़ी एवं प्रसाद का...

डॉक्टर एनी बेसेंट की जयंती पर लोगों में खिचड़ी एवं प्रसाद का किया गया वितरण।

वाराणसी डॉक्टर एनी बेसेंट की जयंती पर लोगों में खिचड़ी एवं प्रसाद का किया गया वितरण।

वाराणसी- डॉक्टर एनी बेसेंट की जयंती (1अक्टूबर) एवं अग्रकुल जनक महाराजा अग्रसेन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2अक्टूबर) की पूर्व संध्या पर संकल्प संस्था द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद्र सर्राफ के सामने खिचड़ी एवं प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अग्रकुल जनक महाराजा श्री अग्रसेन जी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ एनी बेसेंट ने सदैव समाज के हित के लिए कार्य करते हुए लोगों को प्रेरित किया कि वे सदैव एक दूसरे को सहयोग करें।

जिससे सामाजिक सद्भाव के साथ सामाजिक एवं व्यवहारिक व्यवस्था को भी संचालित किया जा सके। परम पूज्य महाराजा अग्रसेन जी को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। एक ईंट और एक रुपये के सिद्धांत को संकल्प ने अपनाते हुए अन्नक्षेत्र में समाज के सभी वर्गो का सहयोग ले कर समाज की सेवा कर रहा है। उन्होने कहा कि देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के योगदान को सदियों तक याद रखेगा।

उनके आदर्श, अहिंसा का पाठ, सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ने देश को विश्व के सामने एक मजबूत संकल्प के तौर पर प्रदर्शित किया। उनका पूरा जीवन ही हर नागरिक के लिए एक संदेश है, जो सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गांधी जी का अनुसरण केवल भारतीय ही नहीं, दुनियाभर के कई देशों में किया जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुरशास्त्री जी के जीवन से हमें सादगीपूर्ण जीवन जीने की सीख मिलती है। उनका का जीवन राजनैतिक क्रियाकलाप सैद्धांतिक न होकर व्यवहारिक और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप था। उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था।

और देश में व्याप्त विषम परिस्थितियों में देशवासियों का हौसला बढ़ाया। डॉ एनी बेसेंट एक प्रसिद्ध थियोसॉफिस्ट, समाज सुधारक, राजनीतिक मार्गदर्शक, महिला कार्यकर्ता, लेखिका और प्रवक्ता भी थी। उन्होंने 1916 में ‘होमरूल लीग’ की स्थापना की और सामाजिक सुधार के लिए कई कार्य किए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल कुमार जैन, आलोक कुमार जैन, लव जी अग्रवाल, विष्णु जैन, प्रमोद, अमित, भईया लाल, मनीष आदि उपस्थित रहे।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !