Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसमाधान दिवस/थाना दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक करें...

समाधान दिवस/थाना दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक करें निस्तारण नहीं तो होंगी सख्त कार्यवाही।

समाधान दिवस/थाना दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक करें निस्तारण नहीं तो होंगी सख्त कार्यवाही।

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाधान दिवस/थाना दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जय फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण ना होने पर होगी सख्त कार्यवाहीशिकायत पंजिका में फरियादियों के मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से दर्ज किये जाएं। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जॉच अब फरियादियो के मोबाइल पर बात कर की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

उक्त विचार थाना जंगीपुर में आयोजित समाधान दिवस/थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाय।

राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े।

उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इस अवसर थानाध्यक्ष जंगीपुर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !