गाजीपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षित करने के लिए चलाया गया अभियान।
गाज़ीपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर नगर के कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट(विकासार्थ विद्यार्थी) के माध्यम से विकास चेतना सप्ताह अभियान के कार्यक्रम चलाया गया।
जिस दौरान मिश्राबाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा की साफ सफाई कर मालार्पण किया गया और पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए स्लोगन के माध्यम से समाज को जागरूक किया गया।
नगर अध्यक्ष डॉ.रवि शेखर जी ने कहां हमारे जीवन में पर्यावरण से बहुत बड़ा स्थान है। पर्यावरण जितना दूषित होगा आने वाला समय उतना ही कठिन होता जायेगा। पर्यावरण को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है।जिसको लेकर अभाविप निरंतर समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है।
अभाविप पर्यावरण को लेकर समाज को जागरुक करने के लिए बड़ा अभियान लिया है। जिसके माध्यम से समाज को अभाविप गाजीपुर के कार्यकर्ता एक सप्ताह इस अभियान के माध्यम से जागरूक करेंगे।
इस मौके पे जिला सह संयोजक शिवांशु, नगर मंत्री अवनीत ,तहसील एसएफडी संयोजक शास्वत ,तहसील संयोजक संकल्प राय ,लालू,प्रकाश ,ईशान , विपुल जी,आदर्श जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

