आईटीसी किसान गोष्ठी, में कृषि एक्पर्ट ने किसानों को धान की फसल के बारे में दी गयी जानकारी।
बक्सर- आईटीसी बक्सर द्वारा ग्राम पारसी में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिस दौरान आई०टी०सी० के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री धीरज सिंह द्वारा किसानो के धान की फसल के जानकारी प्रदान की गयी।

साथ ही कहाँ कि धान एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन है। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक उत्पन्न होने वाला अनाज है। ओराय्ज़ा सैटिवा एक पादप की जाति है। इसका सबसे छोटा जीनोम होता है जो केवल १२ क्रोमोज़ोम में सीमित होता है।
वही आईटीसी के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री धीरज सिंह, कृषि एक्पर्ट शुभम सिंह आईटी सी बक्सर के हब इन्चार्ज आनन्द मिश्रा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के इन्चार्ज डॉ० हरि गोविन्द जायसवाल जी किसानो के धान की फसल के बारे में जानकारी देते बताया कि धान भारत की एक महत्तवपूर्ण फसल है।
जो कि जोताई योग्य क्षेत्र के लगभग एक चौथाई हिस्से में उगाई जाती है और भारत की लगभग आधी आबादी इसे मुख्य भोजन के रूप में प्रयोग करती है। पिछले 45 वर्षों के दौरान पंजाब ने धान की पैदावार में बहुत ज्यादा उन्नति हासिल की है।
उक्त मौके पर निर्भर एग्रो एफपीओ के डाइरेक्टर श्री रवि प्रकाश उपाध्याय, आईटीसी के कर्मचारी अमलेश सिंह, प्रतीक राय, पूरी टीम के साथ मौजूद थे।

