Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसैदपुर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता मे विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों तथा...

सैदपुर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता मे विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों तथा भाजपा की संगठनात्मक संरचना की मजबूती को लेकर बैठक।

सैदपुर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता मे विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों तथा भाजपा की संगठनात्मक संरचना की मजबूती को लेकर बैठक।

सैदपुर – पूर्व विधायक सुबाष पासी के आवास पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता मे विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों तथा भाजपा की संगठनात्मक बैठक की आहूत की गयी। जिस दौरान केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने एक दिवसीय लोकसभा प्रवास दौरे पर जनपद के सैदपुर विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों तथा भाजपा की संगठनात्मक बैठक मे भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह द्वारा बैठक के दौरान उन्होंने विधानसभा संयोजकों, प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों तथा मीडिया,शोसल मीडिया एवं आई टी संयोजकों संग बैठक मे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे समाज के हर वर्ग के लिए विगत कार्यकाल से ही किए जा रहे है।

जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के दम पर 2024 लोक सभा के चुनाव मे भाजपा की जीत सुनिश्चित है। पूर्व विधायक सुबाष पासी के आवास के सभागार मे भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे मा केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रवास कार्यक्रम मे निहित महिलाओं संग वार्ता के कार्यक्रम मे सैकड़ो महिलाओं को सम्बोधित किया।

साथ ही कहा कि महिलाओं का सम्मान और समृद्धि कैसे  महिलाएं आगे कैसे बढ़े,कैसे सशक्त और आत्मनिर्भर हों इसका पुरा पुरा ध्यान प्रधानमंत्री जी रखते और उसके लिए सिर्फ बात ही नही संकल्पित प्रयासों के साथ काम भी कर रहे है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोचना है कि जब देश की महिला सशक्त होगी तो देश मजबूत होगा।

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज महिलाएं सरकार के सहयोग से लगातार आर्थिक रुप से स्वावलंबी और मजबूत हो रही है कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहाँ आज महिलाएं काम नही कर रही है प्रतिभाएं किसी की मोहताज नही हुआ करती। डा संगीता बलवंत ने भी बैठक को संबोधित किया।

अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति पुर्व चेयरमैन नगर पंचायत शीला सोनकर ने आभार धन्यवाद प्रकट किया तथा विधानसभा प्रभारी वृजनन्दन सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर मा मंत्री को पुर्व विधायक सुबाष पासी ने स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर तथा उपस्थित महिलाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा,लोकसभा संयोजक सुशील उपाध्याय,संयोजक कृष्ण बिहारी राय,रामतेज पांडेय,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,प्रो शोभनाथ यादव,पुर्व विधायक सुनीता सिंह,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय,रामनरेश कुशवाहा, डा विजय यादव,डा मुराहू राजभर, नरेन्द्र पाठक, अमरेश गुप्ता,सुरेश बिंद,ओमकार मिश्र,विनोद खरवार,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,शैलेश राम, मनोज बिंद,गुलाम कादिर राईनी,कार्तिक गुप्ता,रघुवंश सिंह, आलोक शर्मा, मीरा श्रीवास्तव, पूनम मौर्य, नीलम सिंह,निर्मला पाठक सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !