युसूफपुर खड़बा बेसों नदी के पास एक युवक का मिला शव हत्या की आशंका।
ग़ाज़ीपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के युसूफपुर खड़बा बेसों नदी के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर कई जगह चाेट के निशान थे।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी के तहरीर पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई। जानकारी के मुताबिक शादियाबाद क्षेत्र के युसूफपुर गांव निवासी दुर्बल राम का पुत्र शिवचरण राम (45) सोमवार की देर शाम करीब सात बजे घर से निकला था।
सुबह बेसो नदी के किनारे कुछ ग्रामीणों ने उसका शव देखा। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही सीओ भुड़कुड़ा रविन्द्र कुमार वर्मा व थाना प्रभारी धनानन्द त्रिपाठी ने घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेसिंक टीम ने जांच-पड़ताल की।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक शिवचरण राम नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से पैसा लेता था। जब लोगों को नौकरी नहीं मीली तो कई लोग अपना पैसा मांगने के लिए उसके घर पर बराबर आते रहते थे। बता दें कि मृकत के दो पुत्र श्याम सुन्दर (18) लालू कुमार (15) व चार पुत्री सोनम (20), शबनम (16) सतना (13) तथा सुचिता (11) है। पत्नि प्रमिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
इस संबंध में सीओ भुड़कुड़ा रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पत्नी ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

