Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन, दुनिया...

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन, दुनिया को हंसाने वाला शख्स की मौत पर प्रशंसकों में मायूसी।

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन, दुनिया को हंसाने वाला शख्स की मौत पर प्रशंसकों में मायूसी।

कानपुर- मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में पिछले 40 दिनों से चल रहे ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से वे एम्स में भर्ती थे। उनकी उम्र 58 साल थी। उन्हें उस समय हार्ट अटैक आया था, जब वो दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। राजू के लिए देश दुनिया से उनके फैन्स प्रार्थना कर रहे थे लेकिन राजू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

पिछले 40 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। डॉक्टरों की एक टीम द्वारा लगातार उनकी स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा था। दुनिया को हंसाने वाला शख्स आज दुनिया को छोड़कर चला गया।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद इलाज के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। बुधार की देर रात से ही उन्हें बार बार दौरे पड़ रगे थे डॉक्टरों ने जब उनके सिर का सीटी स्कैन किया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन की शिकायत मिली।

राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। बचपन में उनका नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। राजू को बचपन से ही मिमिक्री और कॉमेडी का बहुत शौक था। राजू श्रीवास्तव शोबिज इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे। उन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया था।

रियलिटी शोज में भी राजू ने पार्टिसिपेट किया था। लेकिन राजू को कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से पहचान मिली थी। इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजू श्रीवास्तव ने राजनीति में भी अपना हाथ अजमाया था उन्हें 2014 में कानपुर से लोकसभा चुनाव के लिए सपा से टिकट मिला था।

लेकिन उन्होंने बाद में चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, फिल्म जगत में अपने सहज हास्य से एक अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध कॉमेडियन एवं हमारे अतिप्रिय भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन से मन व्यथित है।

उनका निधन कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। राजू श्रीवास्तव अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते थे। राजू जिम और वर्कआउट को मिस नहीं करते थे। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और हमेशा फैंस को हंसाना ही उनका मकसद होता था। उनके इंस्टा अकाउंट पर कई फनी और मजेदार वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगी। राजू श्रीवास्तव अब इन्हीं कॉमिक वीडियोज के जरिए फैंस की यादों में बन रहेंगे।

राजू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए। राजू श्रीवास्तव के यूं अचानक अलविदा कहने से सभी शॉक्ड हैं. बॉलीवुड और टीवी गलियारों में मातम पसरा हुआ है. किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। सोशल मीडिया पर नम आंखों से फैंस और सेलेब्स कॉमेडियन को याद कर रहे हैं।

उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वो चेहरा जो हमेशा हंसता हुआ ही नजर आया था, चाहे टीवी स्क्रीन हो या सोशल मीडिया अकाउंट, अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर की बदौलत करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजू का यूं अलविदा कह जाना शॉकिंग है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में राजू की कमी कोई नहीं पूरी कर पाएगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !