Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजलनिकासी और ग्राम सभा कि जमीन पर अवैध तरीके से जमीन को...

जलनिकासी और ग्राम सभा कि जमीन पर अवैध तरीके से जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए दर्जनों महिला ,पुरूष उपज़िलाधिकारी ज़मानिया को दिया पत्रक।

जलनिकासी और ग्राम सभा कि जमीन पर अवैध तरीके से जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए दर्जनों महिला ,पुरूष उपज़िलाधिकारी ज़मानिया को दिया पत्रक।

जमानियां / गाज़ीपुर- क्षेत्र अन्तर्गत डुहियां ग्राम पंचायत में वर्षों से जलनिकासी और ग्राम सभा कि जमीन पर अवैध तरीके से किए जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए बुधवार को ग्राम प्रधान विनिता राय के नेतृत्व में दर्जनों महिला ,पुरूष उपज़िलाधिकारी ज़मानिया कार्यालय पहुँच कर पत्रक दिया गया।जिसके चलते तहसील परिसर स्थित अधिकारियों में अफरातफरी मच गयी। अपनी मागों को लेकर एसडीएम को सम्बोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंप समस्या के निस्तारण को लेकर चेताया कि अगर एक हफ्ते में उनकी मागें पूरी नहीं हुई तो ग्रामीण धरनाप्रदर्शन को विवश होगें।

जिसपर नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अन्दर समस्याओं का निस्तारण कर दिया जायेगा,जिसके बाद ग्रामीण शान्त हो अपने घरों को वापस चले गये।

डुहियां ग्राम प्रधान विनिता राय ने बताया कि पंचायत अन्तर्गत दलित बस्ती के पास पिछले पांच वर्षों से जलनिकासी कि समुचित व्यवस्था न किए जाने से लोगों के घरों के नाबदान का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा होने मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से लोग चोटहिल हो रहे है।

राजेश ग्राम प्रधान विनिता राय ने बताया कि पंचायत के करीब क ई वीघे जमीन पर दबंगो के द्वारा कब्जा किया गया है ,इसको लेकर पिछले क ई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया मगर आज तक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया जा सका है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जिस से जिम्मेदार गाँव कि गम्भीर समस्याओं को लेकर उदासीन बने हुए वह लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है ,बताया कि सरकार एक तरफ जहां भू माफियाओं से जमीन मुक्त कराने और वेहतर जलनिकासी को लेकर गम्भीर है ,वहीं अधिकारी अपने दायित्वों को लेकर गैर जिम्मेदार बने हुए है ।

इस अवसर पर प्रधान पति विनीत राय,राकेश राय, चंद्रशेखर ,मुरलीधर, गुलशन राम,तुलसी राम,काश्मीरी देवी,राजमुनी,रेखा,बादामी देवी आदि दर्जनों महिला पुरूष मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !