Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरस्टेशन बाजार पटखौलिया मुहल्ला वार्ड नं० 5 के 55 वर्षीय व्यक्ति की...

स्टेशन बाजार पटखौलिया मुहल्ला वार्ड नं० 5 के 55 वर्षीय व्यक्ति की नहर मे डूब जाने कारण मौत 

जमानियाँ स्टेशन पटखौलिया के 55 वर्षीय व्यक्ति की नहर मे डूब जाने कारण मौत।

जमानियाँ ⁄  गाजीपुर–  स्थानीय कोतवाली स्टेशन बाजार पटखौलिया मुहल्ला वार्ड नं० 5  निवासी सीताराम बिन्द उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बचनू राम का सोमवार की देर शाम नहर में डूबने जाने के कारण मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीताराम बिन्द स्टेशन स्थित सिंचाई विभाग डाक बंगले के कालोनी के पास नहर मे प्रत्येक दिन की भाँति नहाने जाते थे। परिजन का पता था कि पिता जी नहाने गये हैं लेकिन काफी देर हो चुकी थी और वह साम तक घर नही पहुंचे तो परिजन को खाेज शुरुकर दिया।

बताया जा रहा है कि हर रोज वह स्नान करके समय रहते घर पहुंच जाते थे उस दिन देर होने से चिंता हुई तो घर के लोग खोजबीन करने में जुट गये। खोज बीन के दौरान सिचाई विभाग कालोनी के पास नहर में सिढ़ी के किनारे कपड़ा चप्पल मौजूद होने के कारण परिजन नहर में डूबने की आशंका से परेशान हो गये। और वहा देखते ही देखते काफी लोगों की भीड़ जुट गई।

आस -पास के लोग नहर को बंद कराकर नहर में खोज बीन करने में जुट गये। लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही देर रात 10:25 बजे सिचाई विभाग कालोनी के सामने ही शव बरामद हुआ। शव के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।और घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।

जब कि सीताराम ठेला चला कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था इनका दो पुत्र और दो पुत्रियां थी जिसमें एक पुत्र औऱ एक पुत्री की शादी कर चुके थे । जिसकी सूचना स्टेशन चौकी पर मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुँच गई। और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !