जमानियाँ रेलवे स्टेशन, केबिन पर पत्थरबाजी कर रहे अराजक तत्वो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर – अग्निपथ योजना में सरकार द्वारा उम्र की सीमा बढाए जाने और केंद्रीय सुरक्षा बल-असम राइफल्स में दस फीसदी आरक्षण के ऐलान के बाद भी लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है।

शनिवार को जमानियां क्षेत्र में आज शनिवार को जमानियां क्षेत्र के स्थानीय स्टेशन और रेलवे क्रासिंग पर सुबह करीब 11:45 बजे जमकर कर पत्थरबाजी शुरू कर दिया। आंदोलन के चौथे दिन भी योजना से नाखुश लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा ,केन्द्र सरकार की नई सेना भर्ती योजना अग्निपथ का विरोध कर रहे दर्जनों की संख्या में कूछ लोग जिनके हाथों में पत्थर लेकर अप लाइन से गुजर रही मालगाडी और लेवल क्रासिंग को अपना निशाना बनाते हुए अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दिया।
इस पत्थरबाजी में रेलवे स्टेशन पर लगा कोच इंडिकेटर व बिजली के बल्ब आदि क्षतिग्रस्त हो गये। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम भारत भार्गव, कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह व रेलवे पुलिस बल भारी संख्या में मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया।वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्थरबाजो के पहचान में जुटी है।

वहीं भारी संख्या में पुलिस बल को देखते ही पत्थरबाज इधर-उधर भागने लगे हालाकिं पिछा करने के बावजूद यह पुलिस के हाथ नहीं लग सके। एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस काफी देर तक युवाओं को खदेड़ती रही हालाकिं इस दौरान फोर्स ने एक पत्थरबाज को पकडने में सफलता हासिंल किया,जिससे पूछताछ की जा रही है।
आर पी एफ के अनुसार इस पत्थरबाजी के दौरान आरपीएफ कांस्टेबल अब्दुल हसन को पैर में हल्की चोट भी आ गी।जिनका उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया,वहीं फोर्स ने लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती रही।
इस बाबत एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि कुछ लोगों ने स्टेशन, केबिन और गुजर रही मालगाडी पर पत्थरबाजी कि जिन्हें तुरंत ही मौके से बल पूर्वक खदेड दिया गया है ,मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। बताया कि सीसीटीवी फुटेज जे आधार पर पत्थरबाजो की पहचान की हा रही है।

