उपज़िलाधिकारी ज़ामनिया की अध्यक्षता में ज़मानिया स्टेशन के अतिक्रमणकारियों पर चला बुल्डोजर।
ज़मानिया / ग़ाज़ीपुर- उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में नगर क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने को लेकर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारीयो आदेश दिया गया था कि अतिक्रमणकारियों पर अभियान चलाकर नाला, नालियों और पटरियों से अपना क़ब्ज़ा खाली कर दिया जाय।
उसी को लेकर बृहस्पतिवार को उपज़िलाधिकारी ज़ामनिया की अध्यक्षता में कोतवाली प्रभारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देख रेख में भारी पुलिस प्रशासन ने जमानियां बड़ेसर नहर के तिराहे से लेकर स्टेशन बाजार सब्जी मंडी ,गल्ला मंडी, और राधा कृष्ण मंदिर तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया।
इस दौरान बुलडोजर चलाकर सड़क की पटरी पर, नाली के ऊपर या बाहर के दायरे में और नाली के ऊपर बने चबूतरे सीढि़यों को हटवा दिया गया। अतिक्रमण हटाने का नजारा देखने के लिए भारी संख्या मे भीड़ जुटी रही। अतिक्रमण की जद में कई पक्के मकान के चबूतरे , सीढ़िया आ गए, जिन्हें बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

जिस दौरान उपजिलाधिकारी भारत भार्गव, क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अब्दुल सबूर कर्मचारियों सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे । प्रशासन बड़ेसर नहर पुलिया के पास बुलडोजर और मय फोर्स के साथ पहुंचे। दुकानदार अपना अतिक्रमण समेटने में जुट गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि नाला व नाली पर अतिक्रमण को स्वयं हटा लिया जाय। अन्यथा बुलडोजर लगाकर हटाया जाएगा।

