Friday, September 11, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनंंदगंज बाजार की पटरियों से अभी तक नहीं हटा अतिक्रमणकारियो का कब्ज़ा।

नंंदगंज बाजार की पटरियों से अभी तक नहीं हटा अतिक्रमणकारियो का कब्ज़ा।

नंंदगंज बाजार की पटरियों से अभी तक नहीं हटा अतिक्रमणकारियो का कब्ज़ा।

नंदगंज (गाजीपुर)- प्रदेश में योगी सरकार के निर्देशानुसार जनपद के प्रमुख बाजारों पर सड़क की पटरियों एवं सरकारी जमीनों पर किये गये अतिक्रमण को जोर शोर से हटाया जा रहा है।

फ़ोटो- नंंदगंज मुख्य मार्ग सहित नंंदगंज चोचकपुर मार्ग तथा नंंदगंज शादियाबाद मार्ग पर लगा भीड़ औऱ दुकानें।

लेकिन नंंदगंज बाजार का अभी नम्बर ही नहीं आया। जबकि यहाँ पर मुख्य मार्ग सहित नंंदगंज चोचकपुर मार्ग तथा नंंदगंज शादियाबाद मार्ग पर दुकानदार तथा ठेला लगाने वालों द्वारा आधी सड़क तक कब्जा करके सामान बेच रहें है। चोचकपुर मार्ग की दशा सबसे खराब है। यह 16 फीट की चौड़ी सड़क सिकुड़कर 8-9 फीट हो गयी है।

एक गाड़ी आने के बाद दूसरी गाड़ी बहुत ही मुश्किल से निकल पा रही है। दुकानदारो तथा ठेला पर फल बेचने वाले पटरी व कुछ सड़क पर मिट्टी पाट देने से सड़क पर पानी बहने से पिच सड़क भी टूट रही है। थह सड़क पैदल चलने वाली वालों के लिये मुसीबत बन गयी है।

इसी में तिराहे के पास टेम्पो तथा बस वाले भी पूर्व की भाँति सड़क पर अवैध स्टैण्ड बनाकर सवारी भर तथा उतार रहे है। इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसी ही स्थित नंंदगंज शादियाबाद सड़क की भी है।बाजार तथा आसपास के शिक्षित वर्ग के लोग बार बार पूछ रहे है कि अतिक्रमण हटाने में नंंदगंज बाजार का कब नम्बर आयेगा।

यहाँ का पुलिस प्रशासन भी कान में तेल डालकर मौन साधे हुए है। जबसे नंंदगंज बाजार के बाहर से हाइवे बन गया है। जिससे अब वीआईपी लोग उसी से आ जा रहै है। तब से पुलिस और भी उदासीन हो गयी है। आजकल बाजार में हर तिराहे -चौराहे पर अतिक्रमण के चलते जाम लगता रहता है। बाजार के किसी तिराहे पर पुलिस का अब पिकेट भी नहीं लगाया जा रहा है। नंंदगंज क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !