Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमिशन शक्ति योजना को सफल बनाने हेतु हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ...

मिशन शक्ति योजना को सफल बनाने हेतु हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ गोष्टी का आयोजन।

मिशन शक्ति योजना को सफल बनाने हेतु हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ गोष्टी का आयोजन।

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय नगर के ज़मानिया रेलवे स्टेशन स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति योजना के अन्तर्गत सोमवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो० संजीव सिंह ने मिशन शक्ति योजना के दौरान कहा की महिलाओं की समाज निर्माण में अहम भूमिका होती है, हमे इनकी सुरक्षा और सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम मिशन शक्ति की संयोजिका डॉ० विमला देवी ने महिलाओं के स्वास्थ और उसका उनके परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान कविता पाण्डेय, अर्चना कुमारी, बबिता, आराध्य कुमारी आलोक, अभय एवं कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ० मदन गोपाल सिन्हा व डॉ० शरद कुमार, पूर्व प्राचार्य ने किया ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !