छत से उतर रहे 22 वर्षीय युवक की मौत
सिरगिथा (गाजीपुर)। नंंदगंज थाना क्षेत्र के हकीमपुर गाँव में मंगलवार की मध्यरात्रि में बारिश आने के कारण मकान की छत से उतर रहे एक 22 वर्षीय युवक का पैर फिसलकर नीचे गिरने से मौत हो गयी।
उसकी शादी 10 जून को शादियाबाद थाना के सौरी गांव में तय थी।जानकारी के अनुसार हकीमपुर गांव में मंगलवार की रात में बिजयी बिन्द उम्र 22 वर्ष पुत्र मनीष कुमार बिन्द अपने मकान के छत पर सोया था। मध्यरात्रि में करीब पौने एक बजे बारिश आने कारण छत से उतर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा।
सिर में गम्भीर चोंट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी। मृतक विजयी दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी सगी माँ बहुत पहले ही मर गयी है।अब उसकी दूसरी माँ मौसी घर सम्भाल रही है। मृतक विजयी मृदु स्वभाव का होने के कारण गांव के सभी लोग जहाँ मर्माहत है।
वही परिजनों का रो- रो कर बूरा हाल है। शादी होने वाले गांव सौरी में भी लड़की पक्ष का घर भी शोक में डूब गया। घर वाले उसका दाह संस्कार कर दिये।
संवाददाता – संतोष कुमार बिन्द (सिरगिथा- गाजीपुर)
दैनिक दिनकर

