Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियाँ नगर में विधुत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण 20 घण्टो...

जमानियाँ नगर में विधुत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण 20 घण्टो से विधुत आपूर्ति ठप्प

जर्जर विद्युत पोल को वाहन ने मारी टक्कर 20 घण्टो से नहर सहित ग्रामीण इलाकों में विधुत आपूर्ति ठप्प।

जमानियाँ  ⁄ गाजीपुर – स्थानीया नगर क्षेंत्र मे सोमवार को रात्रि के करीब 3 बजे अज्ञात वाहन द्वार विधुत पोल से टक्कर हो जाने के कारण तीन विधुत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नगर क्षेंत्र में कई इलाको की विधुत आपूर्ति बाधित।फ़ोटो- एन०एच०24 पर राजकीय बालिका विद्यालय के सामने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल

प्राप्त जानकारी के अनुसार ‚ सोमवार को रात्रि के समय अज्ञात वाहन नें एन०एच०24 पर लगें करीब कई विधुत पोल को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे कारण करीब तीन विधुत पोल टूटकर सड़क गिर गया। जिसके कारण नगर क्षेंत्र के नगर पालिका कार्यालय‚ खण्डविकास खण्ड विकास कार्यालय, यूनियन बैंक, हेतिमपुर, शाहपुर, हमीदपुर, समेत करीब हजारों घरों की बिजली गुल हो गयी हैं।

वहीं नगर समेत ग्रामीणों ने बताया कि कई क्षेत्र में कई स्थानों पर लगे विद्युत पोल आज भी जर्जर अवस्था मे पड़े हुवे है लेकिन किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कोई परवाह नही हैं। ख़बर भेजें जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !