आग लगने से 14 झाेपड़ी अग्निकांड में झोपड़ियों में रखा घर गृहस्थी का समान,जानवरों का चारा , खाद्यान्न,और हजारो की नगदी जलकर खाक।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रमवल गाँव में मंगलवार को करीब 1 बजे आग लगने से 11 लोगों करीब चौदह रिहायशी झोपड़ी समेत घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गयाी

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमवल गाँव जमालनगर बस्ती में हुए अग्निकांड में 11 लोगों की कुल 14 रिहायशी झोपड़ी में रखें गृहस्थी का समान ,जानवरों का चारा ,कई कुंतल खाद्यान्न, कपडा , हजारो की नगदी चारपाई ,कागजात आदि आग की भेंट चढ़ गया। आग लगते ही जमालनगर बस्ती में कोहराम मच गया ,सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग ने आगें किसी की भी नहीं चली।
काफी मशक्कत के बाद करीब ढाई बजे डेढ घंटे बाद आग पर लोगों ने निजी पंम्पसेट के जरिए पानी डाल काबू पाया ,वहीं सूचना पर घंटे घर देर से पहुंची अग्निशमन दस्ते ने भी उठ रहे आग की लपटो पर किसी तरह काबू पाया । इस अग्निकांड में कुल ग्यारह लोगों विजयी पासवान ,सुनिल पासवान, शकील साई , सुमेशर प्रजापति ,नरेश प्रजापति दुईज प्रजापति,राजेश प्रजापति, सरोज पासवान, मालती देवी और रमेश पासवान की एक एक रिहायशी झोपड़ी आदि समान जलकर राख हो गया ।जबकि शकील की दो रिहायशी झोपड़ी जलने के साथ ही दो जानवर झुलस गये ,व दस मुर्गियां आग में झुलसकर खत्म हाे गयी।
फ़ोटो- रमवल गाँव जमालनगर बस्ती में हुए अग्निकांड के बाद मौके पर एकत्र ग्रामीण और स्थानीया पुलिस कर्मी ।
सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति जलालुद्दीन खां व लेखपाल बृजकिशोर ने पीडितो का हाल जानने के साथ हुए नुकसान का जायजा लेकर इसकी पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी । वहीं ग्राम प्रधान रूबी खां ने सभी पिडितों को हर संम्भव मदद देने का आश्वासन दिया ,व सरकार से भी सभी जरूरी आर्थिक ,आवासीय आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हुए इस अग्निकांड में सभी ग्यारह पिडित परिवार पूरी तरह से खुले आसमान के नीचे आ गये।
जिसे लेखपाल व प्रधान ने त्रिपाल व खाद्यान्न उपलब्ध कराया। इस मामलें में जमानियां तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि सभी अग्निकांड पिडि़तो को जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जायेगी।

