Friday, September 11, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्राम प्रधान पति को गोली मारने के मामले में पाँच गिरफ़्तार

ग्राम प्रधान पति को गोली मारने के मामले में पाँच गिरफ़्तार

ग्राम प्रधान पति के गोली चलाने के मामले में पाँच गिरफ़्तार पुलिस ने कार्यवाही

ज़ामानिया/गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महेवा चट्टी के स्थित नहर पुलिया के पास बीते दिनों प्रधान पति को गोली मारकर घायल करने की वारदात हुई थी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जमानिया क्षेत्र के चितावनपट्टी गांव की प्रधान के पति अशोक यादव दर्शन करने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान महेवा चट्टी के स्थित नहर पुलिया के पास बाइक सवार को बदमाश उन्हें गोली मारकर फरार हो गए थे। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया था।

घायल ने अपने बयान में पांच लोगों का नाम बताया था। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जमानिया रेलवे स्टेशन के पास पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि गिरफ्तार लोगो में क्षेत्र के चितावनपट्टी निवासी सुरेश यादव, शिवमंगल यादव उर्फ लड्डू, शम्भू यादव, संजय यादव और मतसा निवासी इंद्रमणि सिंह शामिल है।

इनके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोका बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल के साथ उपनिरीक्षक नंदलाल कुशवाहा, हेड कां राजेश कुमार सिंह, हे.कां. बालेंद्र कुमार शर्मा, कां. सुभाष यादव, कां. सागर भारती, कां निरंकार शुक्ला और राजेश कुमार शामिल थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !