Thursday, September 10, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरलोहटिया स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान गणपति का विधि...

लोहटिया स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान गणपति का विधि विधान से श्रृंगार व पूजन का हुआ आयोजन

श्री बड़ा गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान गणपति का विधि विधान से श्रृंगार व पूजन ‘‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया’’ की कामना के साथ अग्रबन्धुओं ने श्री बड़ा गणेश जी का किया विशेष पूजन एवं श्रृंगार

वाराणसी– ‘‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया’’ की कामना लिये अग्र बन्धुओ ने रविवार को लोहटिया स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान गणपति का विधि विधान से श्रृंगार व पूजन किया। इस मौके पर अअग्रबंधुओं ने रूस यूक्रेन युद्ध के जल्द समाप्त होने और और इस युद्ध से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए व कोरोना महामारी के एक नई आहट के बीच इस महामारी से वैश्विक समुदाय को दूर रखने के लिए पूजन अर्चन किया।

फ़ोटो- लोहटिया स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में भगवान गणपति का विधि विधान से श्रृंगार व पूजन काशी अग्रवाल समाज के सभापति पद के प्रत्याशी अनिल कुमार जैन

इस मौके पर श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति पद के प्रत्याशी अनिल कुमार जैन ने बताया की अग्रवाल समाज हमेशा से ‘‘वसुधैव कुटुंबकम’’ एवं ‘‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया’’ की अवधारणा का पालन करता रहा है। आज वैश्विक समुदाय रूस यूक्रेन युद्ध के कारण तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा है. ऐसे में जान जान-माल की क्षति होना स्वभाविक है।

इस दौरान युद्ध से प्रभावित लोगों के कल्याण, युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और इस युद्ध के जल्द समाप्त होने के लिए आज अग्रवाल बंधुओं के द्वारा भगवान विघ्नहर्ता से प्रार्थना की गई है। साथ कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के नयी आहट से वैश्विक जनमानस को बचाने के लिए भी विघ्नहर्ता से प्रार्थना की गई। मुख्य यजमान के रूप में संतोष अग्रवाल (आढत वाले) द्वारा सपत्नीक सविधि पूजन अर्चन किया गया।

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल ‘‘नाटीइमली’’ संतोष अग्रवाल ‘‘कर्णघंटा’’ अरून अग्रवाल, रिषभ चन्द्र जैन, पंकज अग्रवाल, श्रीनाथ दास अग्रवाल, रमेश चन्द्र अग्रवाल, रितु गर्ग (ड0), सतीष भूषण, अजीत अग्रवाल, गरिम टकसाली, गीता जैन, लव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !