शिक्षा माफिया पर चला बाबा का बुल्डोजर एक करोड़ 15 लाख की सम्पत्ती को प्रशासन ने किया कुर्क
गाजीपुर। शिक्षा माफिया पर चला बाबा का बुल्डोजर प्रशासन द्वारा शिक्षा माफिया महेंद्र कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है।
इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने नंजगंज थाना क्षेत्र के फतेहउल्लहपुर में स्थित शिक्षा माफिया की करोड़ों की भूमि को मुनादी के बीच गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की कार्रवाई की।सदर एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह और सदर सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि शिक्षा माफिया महेंद्र कुशवाह के खिलाफ वर्ष 2016 में सदर कोतवाली में सामूहिक नकल कराने के संबंध में गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
इसी मुकदमा में जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत आज इस मुनादी के बीच भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। बताया की भूमि का बाजारू कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। आपको बता दें कि इस शिक्षा माफिया के खिलाफ पहले भी कार्रवाई कर चुका है। 28 नवंबर 2021 को फतेहउल्लहपु में स्थित शिक्षा माफिया की 3098 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी और उस जमीन पर विद्यालय बनवाया जा रहा था। कुर्क की गई सम्पत्ति की कीमत 4 करोड़ 80 लाख बताई गई थी।
जबकि पिछले वर्ष अगस्त माह में शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा के भाई पारस कुशवाहा के प्रबंधन वाले शिक्षण संस्थान बुद्धम शरणम इंटर कालेज, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल आदर्श गांव छावनी और फतेउल्लाहपुर डिग्री कालेज की बिल्डिंग तथा दस भूखंड एवं छह बाइक, चार लग्जरी वाहन को प्रशासन ने कुर्क किया था। यह कार्रवाई भी गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई थी। उन सम्पत्तियों की कीमत लगभग 12 करोड़ 31 लाख 59 हजार रुपया बताई गई थी।

