रात के अँधेरे मे ज़मानिया धरमम्मरपुर पक्का सेतु पर चल रहा है अवैध रुप सें ओवरलोड ट्रक और बोगा ट्रैक्टर से अवैध बालू का खेल।
ज़ामानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली से महज 150 मीटर की दूरी पर रात के अँधेरे मे ज़मानिया धरमम्मरपुर पक्का सेतु बालू लदे ओवरलोड ट्रक और बोगा ट्रैक्टर से अवैध कमाई का खेल जोरो से फलफूल रहा है।
अवैध खनन व परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ी बात तो यह है कि इस गोरखधंधे में वैध बंदोबस्तधारी ही लिप्त हैं।इस बीच प्रशासन का मौन धारण कई सवालों को जन्म दे रहा है। कार्रवाई की बात करें तो बीच-बीच में छोटी मोटी कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर दी जा रही है। हद तो यह है कि घाट से बाहर निकलने के उपरांत सड़कों पर ओवरलोडेड बालू ट्रक भी परिवहन और खनन विभाग को नहीं दिखता है। आखिर तभी तो यह सिलसिला निर्बाध गति से चल रहा है।जहॉ वर्तमान सरकार में जहाँ एक तरफ अपराध और अपराधियों के खिलाफ मुहिम चलाकर अपराधियो और अपराध का खात्मा किया जा रहा में क्षेत्र से अपराध रोकने के वजह स्थानीय पुलिस अपराधियो से मिलकर अपराध को संरक्षण दे रही है।
जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व वीर अब्दुल हममीद सेतु ओभर लोड ओवरलोड ट्रको के कारण उप्र और बिहार को जोड़ने वाले वीर अब्दुल हमीद सेतु पर अभी 31 जनवरी 2021 तक भारी वाहनों का संचालन बन्द हो गया था। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुल की बिगड़ती सेहत के बाद किसी भी तरह के भारी वाहनों को नहीं चलाने का फैसला लिया है।
वहीं अब फरवरी में ही इस पर कोई मालवाहक गुजारने पर चर्चा होगी। हालांकि डीएम के तेवर देखकर लगता है कि पुल पर किसी भी हाल में लोडिंग वाहन नहीं चलेगे।फि लहाल प्रशासन और एनएचएआई की ओर से हाईटगेज लगाने के बाद छोटे वाहनो, बाइक और कार का संचालन ही किया जाएगा।
लेकिन ज़मानिया धरमम्मरपुर पक्का सेतु हो या गाजीपुर का वीर अब्दुल हममीद सेतु खाकी कमाई के कमाई के चक्कर में ओभर लोड ट्रक और बोगा ट्रैक्टर को पास करा रहें है। वहीं उच्चाधिकरी माैनावस्था में बैठे हुए है।

