होली के दौरान अपने पड़ोस मे आयोजित कार्यक्रम मे गयें में युवक की गोली मारकर हत्या
गाज़ीपुर– बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बघाईं गांव में शुक्रवार की रात में होली के दौरान अपने पड़ोस मे कार्यक्रम मे गयें युवक की किसी बात को लेकर कार्यक्रम में शामिल गांव के ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की माैत से गांव में कोहराम मच गया।

होली के दौरान अपने पड़ोस मे कार्यक्रम मे गयें युवक की किसी बात को लेकर कार्यक्रम में शामिल गांव के ही युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अगले दिन शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर पार्टी में शामिल युवकों की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानाकारी के अनुसार बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बघाईं गांव निवासी राजेश यादव (32) घर सेें कुछ ही दूरी पर उत्तर स्थित रघुनाथ यादव की टिनशेड मड़ई में आयोजित कार्यक्रम में अपने घर से करीब रात्रि के लगभग आठ बजे के करीब अपनी पत्नी अर्पिता से बोलकर निकला कि तुम लोग खाना खा लेना। मैं अभी घर आ रहा हूॅ लेकिन विधाता ने कुछ और ही लिख रखा था। घटना स्थल से लगभग पौने दस बजे गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी।
थोड़ी ही देर बाद दूसरी गोली चलने की आवाज़ सुनकर पत्नी दौड़ी मड़ई के पास पहुंची तो देख उसके होश उड़ गए। पति राजेश के सर के पीछे गोली लगी थी और वह जमीन पर लहू-लुहान पड़ा था। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में ग्रामींणों द्वारा ईलाज के लिए राजेश को लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने लाश को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। इस सम्बंध में सी ओ बलराम ने बताया कि शुक्रवार की रात होली पार्टी के दौरान यह घटना हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

