आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कार्यकर्ताओं नें गाजीपुर के सरजू पाण्डेय पार्क मे किया विरोध प्रदर्शन किया।
गाजीपुर– आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा वृहस्पतिवार को जिला स्थित सरजू पाण्डेय पार्क मे अमा आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए जानलेवा हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिस दौरान किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक देश मे दिल्ली के मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला अशोभनीय व निन्दनीय है।
जिला संगठन प्रभारी जावेद अहमद व पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्रनाथ एडवोकेट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से अन्य पार्टी घबरा गई हैं व्यापार प्रकोष्ठ के राजेश दूबे व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सलमान सईद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर हुए हमले की न्यायिक जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो ।
इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी जावेद अहमद , जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा , व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल सिंह ,व्यापार प्रकोष्ठ के राजेश दूबे, सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष राजू यादव, समाजिक कार्यकर्ता भोला विश्वकर्मा, समाजसेवी भोला शर्मा आदि उपस्थित थे । संचालन जावेद अहमद , अध्यक्षता नागेंद्र यादव ने किया ।

