Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरचुनाव आयोग के निर्देश पर सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक ने किया मतस्थलो का...

चुनाव आयोग के निर्देश पर सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक ने किया मतस्थलो का निरीक्षण

जंगीपुर विधानसभा के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक ने किया मतस्थलो का निरीक्षण

रेवतीपुर– विधान सभा चुनाव के अन्तिम चरन में होने वाले मतदान को लेकर चुनाव आयोग  और जिला चुनावधिकारी के आदेश पर  सात मार्च को अन्तिम चरण के होने वाले मतदान/ चुनाव को लेकर आयोग के तरफ से जंगीपुर विधानसभा के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक तनमय चक्रवर्ती द्वारा सोमवार को मतस्थलो का निरीक्षण किया गया।जिस दौरान उन्होने ने क्षेत्र के रमवल, मेदनीपुर ,ताड़ीघाट ,डुहिया मालसा, गरूआ मकसूदपुर, अंधारीपुर सुहवल आदि  मतदान केन्द्र, बूथो का निरीक्षण कर उसकी जमीनी हकीकत समझी ,साथ ही उन्होंने मतदाताओं से भी निर्वाचन को लेकर जानकारी प्राप्त की । सर्वप्रथम उन्होने मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय रमवल  बूथ संख्या 386,387,388 पर धमक पडे ,जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई ,इस दौरान उन्होंने आयोग के द्वारा जारी गाइडलाइन ,व मतदान केन्द्र पर मतदाताओं ,पहला पार्टी ,और मतदान कार्मिको की उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिंल किया।

यहां सबकुछ ठीक मिलने पर उन्होंने ने संतोष जताया ,इसके अलावा उन्होंने ने कक्षा 5 के बच्चों का मूल्यांकन किया गया।बच्चों के द्वारा उनके द्वारा पूछे गए सभी  सवालों का सही जबाब दिए जाने पर छात्रो को शाबाशी दी तो प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव की पीठ भी थपथपाई । इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोग निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर काफी गम्भीर है ,इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।इस अवसर प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान जलालुद्दीन खां ,अशोक ,राजहर्षी,कृष्णा आदि मौजूद रहे ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !