Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआभूषण व्यवसयी की सड़क दुघर्टना में मौत पुलिस ने शव को कब्जे...

आभूषण व्यवसयी की सड़क दुघर्टना में मौत पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेंजा

आभूषण व्यवसयी की सड़क दुघर्टना में मौत पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेंजा–

गाजीपुर ताडीघाट बारा हाईवे पर रेवतीपुर थाने के समीप गुरूवार की देर शाम करीब सात बजे बाइक से गाजीपुर से आ रहा आभूषण व्यवसयी शैलेन्द्र वर्मा उम्र करीब 27 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर सडक हादसे में घायल हो गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां र्लाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया,इधर पुलिस ने इस घटना की जानकारी उसके परिजनो को दे दी ,जिसके तुरंत बाद परिजन वाहन से रोते विलखते हुए जिला अस्पताल ‌पहुंच गए  हुए इस घटना के परिजनो में जहाँ कोहराम मच गया ,

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताय जा रहा हैं कि मृतक महराजगंज स्थित अपने ससुराल से अकेले बाइक से तेज रफ्तार आ रहा था ,इसी दौरान रेवतीपुर थाने के ठीक‌ सामने हाईवे पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया ,जिसके चलते सवार गम्भीर रुप से जख्मी हो गया । परिजनो के मुताबिक मृतक अपने छह भाईयो में तीसरे नंम्बर पर था ,मृतक अपने पूरे परिवार के साथ करीब पांच वर्ष पहले गहमर थाने के पथरा गाँव में जाकर बस गया । अपने परिवार का भरणपोषण खुद की आभूषण की दुकान से चलाता था

घटना की जानकारी होते ही पिता सुरेश वर्मा ,मां मुन्नी देवी का रो- रोकर बुरा हाल था जबकि मृतक की पत्नी सुमन अपने एक वर्ष के मासूम गोलू को गोंदी में लेकर बदहवाश रही ।परिजनों के मुताबिक मृतक शैलेन्द्र की शादी अभी दो वर्ष पहले ही हुई थी । इस सम्बन्ध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !