Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरफुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोहम्मदपुर ने ताजपुर कुर्रा को 1...

फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोहम्मदपुर ने ताजपुर कुर्रा को 1 – 0 से पराजित कर कप पर किया कब्जा

फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोहम्मदपुर ने ताजपुर कुर्रा को 1 – 0 से पराजित कर कप पर किया कब्जा

रेवतीपुर ⁄ गाजीपुर– क्षेत्र के नवली गांव स्थित नागा बाबा स्पोर्टिंग क्लब नवली के तत्वावधान में चल रहे फुटबाल प्रतियोगिता के बुधवार को खेले फाइनल मुकाबले में मोहम्मदपुर ने ताजपुर कुर्रा को 1 – 0 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया । मुख्य अतिथि रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख राहुल राय ने विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया गया ।

फ़ोटो- फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रशन्न मुद्रा में विजेता टीम  

मुकाबले में मैन आफ दी मैच मुहम्मदपुर के नाईजिरियन खिलाड़ी लिमी जबकि मैन आफ दी सिरीज कुर्रा के कौसर खां को मिला ।बेस्ट गोलकीपर कुर्रा के खिलाड़ी निहाल को जब कि बेस्ट डिफेंस का पुरस्कार मुहम्मदपुर के गोल्डेन को मिला । खेले गए इस रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में शुरू से कांटे का मैच देखने को मिला । खेल के शुरुआती क्षण में ही मुहम्मदपुर के तरफ से खेल रहें नाइजीरियाई खिलाड़ी लिमी ने कुर्रा की टीम में एक गोल किया गया ।

वहीं मैच में वापसी के लिए जूझ रही कुर्रा की टीम को कई अवसर मिले लेकिन इस कांटे के मुकाबले में मध्यांतर के बाद तक कुर्रा के खिलाड़ियों एक गोल तक नहीं कर पाए इस तरह मुहम्मदपुर की टीम मैच समाप्ति तक 1-0 से विजेता हुई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राहुल राय ने खिलाडियों को संम्बोधित करते हुए कहा कि तब तक नहीं रूकना चाहिए जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए ,कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है जिससे हमें कुछ बेहतर सीखने का अवसर मिलता है ।

दोनों ही टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रसंशनीय रहा । निर्णायक की भुमिका में अजय सिंह व कमेंट्री अभिषेक मिश्रा ने किया । इस मौके पर पुर्व प्रधान धन जी सिंह, लालबहादुर सिंह , ग्राम प्रधान जमशेद राइनी,रोहित सिंह त्यागी,राजवीर सिंह,जयशंकर,चंदन सिंह, कल्लू,राहुल गुप्ता,सत्यम पांडेय ,मिंटू राय आदि रहें ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !