Thursday, September 10, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा द्वारा प्रथम प्रयास में भूगोल विषय में...

हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा द्वारा प्रथम प्रयास में भूगोल विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर माँता–पिता का मान बढाया हैं। 

हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा द्वारा प्रथम प्रयास में भूगोल विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर माँता–पिता का मान बढाया हैं। 

जमानियाँ ⁄  गाजीपुर स्थानीय क्षेंत्र के जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग की छात्रा  द्वारा प्रथम प्रयास में भूगोल विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय समेत अपने माता–पिता  का नाम रोशन किया है।इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री न  कु. शिवानी महाविद्यालय के उप प्रबन्धक रविन्द्र नाथ यादव की सुपुत्री हैं एवं अब तक की सम्पूर्ण परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं।

छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर रामलखन यादव सहित प्राध्यापकगण डॉ.मातेश्वरी प्रसाद सिंह डॉ नीतू सिंह डॉ अरुण कुमार सिंह प्रयोगशाला सहायक अवधेश कुमार राव आदि ने बधाई देते हुए शिवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !