देशी तमंता और मोबाइल चोरी के आरोप मे दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने संगत धाराओं में भेंजा जेल।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वार शुक्रवार को पास से एक देशी तमंता जिन्दा कारतूस और 1 अदद मोबाइल चोरी का बरामद व दो अभियुक्त को मु0अ0सं0 39/2022 धारा 379,411 आईपीसी व मु0अ0सं0 40/202 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर संगत धाराओं के तहत जेल भेंज दिया गया था।
उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह कांस्टेबल पवन कुमार मिश्रा द्वारा दुरहिया के पास समय करीब 11 बजे के करीब अभियुक्त वीरु यादव उर्फ विकराल यादव उम्र 19 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र निवासी हरपुर थाना जमानियाँ और वहीं मोबाईल चोरी के आरोपी अरमान कुरैशी उम्र 19 वर्ष पुत्र सद्दीक कुरैशी निवासी कसाई मुहल्ला थाना जमानिया को गिरफ्तार कर अभियुक्त के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद चोरी का मोबाइल रियल मी बरामद करते हुए जेल भेज गया । गिरफ्तार करने वाले टीम का नाम निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय प्रभारी निरीक्षक‚ उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह ‚ का0 पवन कुमार मिश्रा।

