दादा फतेह खान फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैंच मे बारा की टीम ने 2-1 से जीतकर पहुॅंची फाईनल में।
सेवराई– गोड़सरा के बलुआ फील्ड पर दादा फतेह खान फुटबॉल चैंपियनशिप द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल का मैच बारा और बक्सर के बीच मंगलवार को खेला गया था जिसमें समय अभाव के कारण मैच टाई हो गया। बुधवार को पुनः इन टीमो का मैच खेला गया।

बारा बनाम बक्सर के बीच दूसरे दिन खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में पेनाल्टी शूट में बारा ने जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 35-35 मिनट के खेल में दोनों टीमो ने कोई गोल नही कर पाई। रेफरी द्वारा 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया जिसमें भी दोनों टीम गोल नही कर पाई।निर्णायक मंडल ने पेनाल्टी का निर्णय लिया जिसमे बारा और बक्सर ने 5 -5 पेनाल्टी शूट में भी बराबरी कर लिया।फिर उसके बाद 2 -2 पेनाल्टी का निर्णय लिया गया। जिसमें बारा ने 2-1 से जीत लिया।.
इस मैच के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिध सरैला तौसीफ खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर खेल का आगाज किया। खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तौसीफ खान ने कहा कि फुटबॉल का खेल बेहतर ऊर्जा वाले प्रदर्शन का खेल है। इस प्रकार के खेल के आयोजन से क्षेत्रीय खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा उठता है ।
इस मौके पर अनीस खान,जुल्लू खान,राशिद खान, तौकीर खान, राजू खान,मबस्सीर खान, सद्दाम खान,शाबाज़ खान, मोहशीन खान, शिवनारायण राम, सगीर खान,तबरेज़ खान,अकबर खान, आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। समस्त ग्रामवासियो ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन समिति के सद्दाम खान ने बताया कि गुरुवार को बारा बनाम चंदौली के बीच इस प्रतियोगिता का अंतिम मुक़ाबला खेला जाएगा।

