थाना सैदपुर पुलिस द्वारा शातिर एवं कुख्यात चार लूटेरो को लूटी हुई कार और मोबाईल के संग किया गिरफ्तार।
सैदपुर ⁄ गाजीपुर – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में अपराध के राेकथाम के लिए चलाये जा रहें अभियान में पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर/श्रीमान क्षेत्राधिकारी सैदपुर द्वारा शनिवार को चार कुख्यात लूटेरो को लूटी हुई कार और मोबाईल के संग किया गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया गया
प्रभारी निरीक्षक सैदपुर तेजबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा वाछिंत अपराधियो की तलाश पतारसी सुरागरसी से घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे संलिप्त अभियुक्तगण 1. जुगेश कुमार उर्फ विकास पुत्र उदयभान राम नि0 ग्राम महरूमपुर थाना सैदपुर गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष 2. राहुल यादव पुत्र रमेश यादव नि0 ग्राम मधुवन थाना खानपुर गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष 3. अरमान पुत्र शमीम अहमद निवासी वार्ड न0-09 कस्बा व थाना सैदपुर गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष 4. अजय कुमार पुत्र अशोक राम नि0 ग्राम गैवीपुर थाना सैदपुर गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 05.02.2022 को समय करीब 08.20 बजे प्रातः घटनास्थल भीतरी रोड अन्डरपास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी कार स्विप्ट डिजायर NO-UP65KT1217 सफेद रंग व लूटा गया 01 अदद ओपो मोबाईल बरामद किया गया।
एवं अभियुक्त राहुल यादव के पास से एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस,एक अदद फायर शुदा कारतूस.315 बोर बरामद हुआ जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा-411/419/420 भाद0वि0 की वृद्धि किया गया तथा गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 25/2022 धारा-307 भा0द0वि0(पुलिस मुठभेड़) व मु0अ0स0-26/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । अभियुक्तो द्वारा बृहस्पतिवार की रात कार चालक के साथ मारपीट कर कार लूट लिया गया था ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-प्र0नि0 श्री तेजबहादुर सिंह‚ वरिष्ठ उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह यादव‚ उ0नि0 लक्ष्मण यादव‚ उ0नि0 हैदर अली मंसरी‚ उ0नि0 अगम दास‚ का0 राकेश सरोज‚ का0 अजीत कुमार ‚ का0 धर्मेन्द्र कुमार‚ का0 शिवगोविन्द

