विधान सभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर गाजीपुर में नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ‚ के बाद परिसर में सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
गाजीपुर। आगामी विधान सभा चुनाव के अंतिम चरण मे होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। जिसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद परिसर में सुरक्षा को लेकर जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

जानकारी के अनुसार जिले की सातों विधानसभा सीटों पर हाेने वाले मतदान को लेकर नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। जिसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद परिसर में सुरक्षा को लेकर कडे़ सुरक्षा व्यवस्था किया गया था । वहीं प्रत्याशीयों के नांमकन के लिए कलक्ट्रेट व तहसील में अलग अलग नामांकन कक्ष बनाए गए है।
आगामी विधान सभा चुनाव के अंतिम चरण मे होने वाले मतदान को लेकर लगभग सभी प्रमुख दलों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। अब नामांकन के बाद जिले में सियासी पारा परवान चढ़ेगा। मालूम हो कि नामांकन प्रक्रिया पर पूरी तरह से तीसरी निगाह रहेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों का नामांकन कुछ इस प्रकार है।
सैदपुर विधानसभा का न्यायालय जिलाधिकारी कार्यालय, जखनियां विधानसभा का न्यायालय उप संचालक चकबंदी, जहूराबाद विधानसभा का न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी, मुहम्मदाबाद विधानसभा का न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित व राजस्व, जमानियां विधानसभा का न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी, गाजीपुर सदर विधानसभा का न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर और जंगीपुर विधानसभा का न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी के कक्ष में दाखिल होगा।

