जमानियां कोतवाली में तैनात महिला पुलिस कर्मी और उसके साथी द्वारा लाखों रुपये लेने का लगाया आरोप पैसा मांगने पर की धमकी ।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– जमानियां कोतवाली तैनात महिला पुलिस कर्मी और उसके साथी द्वारा स्थानीय नगर निवासी नीरज चौधरी पुत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी द्वारा अपनी लाचारी बताकर लाखो रुपये लेने का मामला प्रकाश मे आया हैं। मामले को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रा धिकारी जमानियां शिकायत भी की गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला नीरज चौधरी पुत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी के यहा लक्ष्मण उर्फ सिद्धार्थ पे0- अवधेश लाल सा0- मदरा मुकुनदपुर मेजा रोड थाना- इलाहाबाद (प्रयागराज) जमानियां कस्बा मे ड्राइवर बतौर चार पहिया वाहन चलाता रहा था । लेकिन कुछदिन बाद उसकी मुलाकात जमानियां कोतवाली तैनात महिला पुलिस कर्मी अंजू कुमारी से हुई।
जमानियां कोतवाली तैनात महिला पुलिस कर्मी से काफी गहरी दोस्ती हो गयी। लक्ष्मण के सहारे दोनो का मेरे घर आन– जाना हो गया दोनो ने घर परिवार से सम्बन्ध बना लिया उसी विश्वास के तहत लक्ष्मण कई बार रूपया दफे -दफे करके 03/04/17 को राम बालक नाम के आदमी को चेक नं0- 409429 पर 40000 हजार रुपये जो इलाहाबाद का है ‚
लक्ष्मण और अंजू दवरा मुझसे 80000 रूपया बिमारी के नाम पर मांगा गया ‚ कई बार कैश 10000,20000 करके लिया धान कटते ही वापस कर दूंगा अंजू को 70000 खाता पर 15000 रूपया 45 दिन बाद लक्ष्मण मुजफ्फरपुर आकर कैश ले गया । कुल मिला कर लक्ष्मण और अंजू (300000)तीन लाख रूपये दफे-दफे कर लिये।
जिसका तगादा करने पर लक्ष्मण उर्फ सिद्धार्थ वादा किया कि मार्च 2021 में मैं सारा पैसा वापस कर दूंगा ।लेकिन समयावधि बित जाने के बाद भी ये मेरा पैसा वापस नहीं किये जब मैं लक्ष्मण को फोन करती पैसा के लिए तो बोलता था 10-15 दिन में वापस कर दूंगा जब मैं बार बार फोन करने लगी तो लक्ष्मण का फोन अंजू रिसीव करने लगी और कहती की धर पर नहीं है रहने का बहाना करती अंजू और लक्ष्मण दोनों मेरा नं0 ब्लाक कर दिये उसके बाद मुझे दोनों पर शक हो गया ।
कुछ माह पूर्व दिनांक- 6 जुलाई 2021 को इस मामले को कोतवाली जमानीया में इनकी शिकायत थाना प्रभारी जमानियां दीपेन्द्र कुमार सिंह उन्होंने मेरी सारी रिकॉर्ड और शिकायत सुन कर पैसा दिलाने का आश्वासन दिया गया था।

