Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविधानसभा चुनाव‌ के मद्देनजर लोगों में सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के...

विधानसभा चुनाव‌ के मद्देनजर लोगों में सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल संग पैरामिलिट्री जवानाे संग पुलिस अधिकारीयों ने किया रुटर्माच

विधानसभा चुनाव‌ के मद्देनजर लोगों में सुरक्षा  व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल संग पैरामिलिट्री जवानाे संग पुलिस अधिकारीयों ने किया रुटर्माच

रेवतीपुर- विधानसभा चुनाव‌ के मद्देनजर लोगों में सुरक्षा  व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल संग पैरामिलिट्री के ( 56 बी एन आई टी बी पी अल्फा कम्पनी (आंध्रप्रदेश) सैकड़ो जवान जो अत्याधुनिक असलहों से लैस थे उनके संग सुहवल थाना क्षेत्र की सभी 35 मतदान केन्द्र ,77 बूथों , के अलावा क्रिटिकल व वर्नेबुल केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

फ़ोटो- विधानसभा चुनाव‌ के मद्देनजर लोगों में सुरक्षा  व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल संग पैरामिलिट्री संग अधिकारी।

इस दौरान विधानसभा चुनाव‌ के मद्देनजर लोगों में सुरक्षा  व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल संग पैरामिलिट्री के फोर्स ने क्षेत्र के कालूपुर, ताडीघाट ,मेदिनीपुर, बवाडा, सुजानपुर, युवराजपुर, पटकनियां, गौरा, सुहवल , रमवल, सोनवल, ढढनी, मलसा,गरूआमकसुदपुर, भगीरथपुर, चकियां,डुहियां आदि गावों में रुट मार्च किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया,साथ ही फोर्स ने थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों,जिला बदर,गुंड एक्ट में निरूद्ध,जमानत पर बाहर आए विभिन्न मामलों में कारागारों में बन्द के घरों तक दोस्तक दिया। पुलिस ने आह्वान किया कि चुनाव में प्रलोभन,या किसी के द्वारा धमकाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जा सके।

वहीं पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान चेताया कि अगर किसी के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंघन किया या चुनाव में बाधा डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी ।

इस दौरान आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेट बनिराम ,प्रभारी निरीक्षक सुहवल सलिल स्वरूप आदर्श, आईटीबीपी के एस आई केवल सिंह ,उपनिरीक्षक प्रमोद यादव ,उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी ,महिला आरक्षी रोली ,सुधिर राय,रोहित सिंह, मोहन तिवारी आदि भारी संख्या में पुलिस फोर्स के जवान मौजूद रहे ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !