गहमर रेलवेस्टेशन पर ट्रेन को ठहराव को लेकर भूतपूर्व सैनिक सेवा संस्थान द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन प्रारम्भ
गहमर – रेल प्रशासन की वादा खिलाफी एवं आश्वासन के 6 महीने बाद भी गहमर रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, भगत की कोठी एवं गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव न होने से नाराज़ गहमर क्षेत्रवासी, भूतपूर्व सैनिक सेवा संस्थान गहमर एवं रेल पुनः ठहराव समिति के लोग गहमर रेलवे स्टेशन परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन पर 04 जनवरी को बैठ गये।

अनशन के दूसरे दिन 05 जनवरी को आन्दोलन के अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि गहमर सैनिकों का गाँव है।यहाँ से सैनिक दूरदराज की सीमा पर आते जाते हैं। स्टेशन से ट्रेनों का ठहराव खत्म होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसको लेकर हम लोग चार बार आंदोलन कर चुके हैं। विगत 25 जुलाई को अपर जिलाधिकारी भूराजस्व के नेतृत्व में हमें आश्वासन मिला कि आप को जल्दी ही ट्रेने दे दी जाएंगी, मगर 5 माह बीत जाने के बाद भी हमें सारी ट्रेनों का ठहराव नहीं मिला। जिससे नाराज हम इस अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गये हैं।
ये अनशन तभी समाप्त होगा जब ट्रेनों का गहमर रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा।इस लिए हमनें यह फैसला किया कि अब हम अपने अधिकार की लड़ाई लड़ेगे और तब तक यहाँ से नहीं हटेगें जब तक हमें ट्रेनें नही मिल जाती।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, महामंत्री शिवानंद सिंह, सदस्य चंदन सिंह, महेन्द्र उपाध्याय, कुणाल सिंह, प्रमोद सिंह, रेल पुन: ठहराव समिति के संयोजक हृदय नारायण सिंह,कामदेव सिंह, सुधीर सिंह,महेंद्र प्रताप हिन्दू, हेराम सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह,अजीत सिंह,प्रशांत सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

