Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमायके न भेजने पर विवाहिता ने आग लगाई, इलाज के दौरान मौत

मायके न भेजने पर विवाहिता ने आग लगाई, इलाज के दौरान मौत

मायके न भेजने पर विवाहिता ने आग लगायी ससुराल पक्ष की जमकर हुई पिटाई।

बिवांर / कानपुर – मकर संक्रांति पर ससुरालीजनों द्वारा महिला को मायके न भेजने से आहत महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिसे नाजुक हालत में कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर ससुरालीजनों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेज दिया।बिवांर थानाक्षेत्र के जल्ला गांव के कुंवर उर्फ हन्नू श्रीवास की शादी चार साल पहले महोबा जिले के करहरा गांव के ब्रजबिहारी की पुत्री विनीता देवी के साथ हुई थी। जिसके एक मासूम पुत्री व दुधमुंहा पुत्र है। मकर संक्रांति पर विनीता का भाई उसे लेने आया था। ससुरालीजनों ने सर्दी अधिक होने व बच्चा छोटा होने के कारण उसे मायके भेजने से मना कर दिया। जिसके बाद विनीता का भाई वापस लौट गया।

जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने शनिवार को रात 10 बजे मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। ससुर हेतराम ने रजाई डालकर आग बुझाने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया।

जब परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे तभी यमुना पुल के पास उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव वापस लाकर ससुरालीजनों ने महिला के मायके पक्ष को सूचना दी। रविवार को सुबह मायके पक्ष के लोगों ने आकर मृतका विनीता के ससुरालीजनों की पिटाई करते हुए सास श्यामा देवी का गला दबाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना पर सीओ रवि प्रकाश व नायब तहसीलदार घटना की सूचना पर सीओ रवि प्रकाश व नायब तहसीलदार दिवाकर मिश्रा व थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मायका पक्ष के लोगों ने मृतका की सास को जान से मारने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्यवाही की

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !