Sunday, September 6, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएक युवक पर बर्बरता पूर्वक लाठिया चला रहे कोतवाली प्रभारी हुए सस्पेंड

एक युवक पर बर्बरता पूर्वक लाठिया चला रहे कोतवाली प्रभारी हुए सस्पेंड

लखनऊ -कानपुर देहात से पुलिस अधिकारी बर्बरता पूर्वक एक व्यक्ति पर लाठिया चलाने का वीडियो  सोसल मीडियापर खूब जोरो से सामने आ रहा है। जिस वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक शख्स पर लाठियां बरसा रहा है और बच्चा उस शख्स की गोद में रो रहा है जिसके साथ ये शर्मनाक हरकत की गई है.एक मिनट से भी कम समय के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस युवक की पिटाई सरेआम पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही थी वह बार-बार पुलिस से गुहार लगा रहा था कि बच्चे को लग जाएगा, लेकिन पुलिसकर्मी मानने को तैयार नहीं था। पुलिस की इस कृत्य को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूपी पुलिस की जमकर आलोचना हो रही है।

बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि पुलिस ने अपनी सफाई में कहा है कि जिस शख्स को मारा जा रहा था वो और उनका भाई अस्पताल में अराजकता फैला रहा था। लेकिन वही इस कि सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े, यह बहुत कष्टदायक है। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो,पुलिस का नहीं।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !