Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजनपद ईट निर्माता समिति इकाई के पदाधिकारियों ने भठ्ठा संचालन में हो...

जनपद ईट निर्माता समिति इकाई के पदाधिकारियों ने भठ्ठा संचालन में हो रही परेशानियों को लेकर उपजिलाधिकारी को कराया अवगत

जनपद ईट निर्माता समिति इकाई के पदाधिकारियों ने भठ्ठा संचालन में हो रही परेशानियों को लेकर उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी जमानिया को कराया अवगत

जमानिया / गाजीपुर- तहसील क्षेत्र के जनपद ईट निर्माता समिति इकाई के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी से भट्ठा संचालन में आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया। जिस दौरान तहसील अध्यक्ष विपिन बिहारी राय ने उपज़िलाधिकारी जमानिया को अवगत कराया कि भट्टे पर मिट्टी की समस्या आ रही है। प्रशासन द्वारा भट्टा संचालकों के मिट्टी लदे ट्रैक्टर को पकड़ा जा रहा है। जिससे पथाई की समस्या खड़ी हो गई है।

फ़ोटो- जनपद ईट निर्माता समिति इकाई के तहसील अध्यक्ष विपिन बिहारी राय व महामंत्री कमलकांत राय द्वारा क्षेत्राधिकारी जमानिया को बुके भेंट करते हुए

जिस पर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्य करें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। जनपद ईट निर्माता समिति इकाई के पदाधिकारियों में भट्ठा संचालन में आ रही परेशानियों को लेकर मिले उपजिलाधिकारी द्वारा मिले आश्वाशन भठ्ठा संचालकों में खुशी व्याप्त है।

इस अवसर पर महामंत्री कमलकांत राय‚ कोषाध्यक्ष विजेन्द्र कुशवाहा‚ राम परीखा‚ रमेश सिंह रिंकू राय, अंजनी राय, अटल राय आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !