Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविद्यालय का अर्धवार्षिक परीक्षा में सामूहिक नकल में बच्चों ने काटी मौज

विद्यालय का अर्धवार्षिक परीक्षा में सामूहिक नकल में बच्चों ने काटी मौज

विद्यालय का अर्धवार्षिक परीक्षा में सामूहिक नकल में बच्चों ने काटी मौज और वीडियो को किया वायरल

सेवराई- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक विद्यालय का अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान परीक्षा दे रहे छात्रों का सामूहिक रूप से नकल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है नकल कर रहे छात्रों का यह वीडियो गहमर इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हाल ही में हुए टीईटी पेपर लीक मामले में जहां सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है वही तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक नकल का तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो दुर्व्यवस्थाओं को दर्शा रहा हैं।

सैनिक बाहुल्य गांव गहमर के सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा अर्ध वार्षिक परीक्षा में बच्चों द्वारा हुए नकल के मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए अगर इस पर जल्दी अंकुश नहीं लगा तो बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा यह खिलवाड़ आगे चलकर काफी घातक सिद्ध होगा।

क्षेत्र में इंटर कॉलेज में सर्वोच्च स्थान रखने वाले कॉलेज में संबंधित कर्मचारियों शिक्षक व प्रधानाचार्य की घोर लापरवाही और उदासीनता के कारण बच्चों द्वारा हो रहे इस सामूहिक नकल को देखते हुए बच्चों के भविष्य पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया वायरल हो रहा वीडियो गहमर इंटर कॉलेज का है।

ग्रामीणों ने दोषियों के विरोध कार्रवाई की मांग की है।
इस बाबत गहमर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मारकंडे यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !