Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगुरुनानक देव जी के जन्म दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने...

गुरुनानक देव जी के जन्म दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए बड़ा फैसला लिया किसानों को तीनों कृषि कानूनों के बंधन से किया मुक्त। 

गुरुनानक देव जी के जन्म दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए बड़ा फैसला लिया किसानों को तीनों कृषि कानूनों के बंधन से किया मुक्त। 

लखनऊ- गुरु पूर्णिमा और गुरुनानक देव जी के जन्म दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए बड़ा फैसला लिया और किसानों को तोहफे के तौर पर किसानों को तीनों कृषि कानूनों के बंधन से मुक्त कर दिया।कृषि में सुधार के लिए तीन कानून लाए गए थे, ताकि छोटे किसानों को और ताकत मिले। सालों से ये मांग देश के किसान और विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री मांग कर रहे थे। जब ये कानून लाए गए, तो संसद में चर्चा हुई। देश के किसानों, संगठनों ने इसका स्वागत किया, समर्थन किया।

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पूरा सेवा भाव से जनता की सेवा करने में जुटी हुई है। इसी के परिणामस्‍वरूप देश सपनों को पूरा होते हुए देख रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि उन्‍होंने किसानों की मुश्किलों और तकलीफों को बेहद करीब से महसूस किया है।

किसानों की मौजूदा सभी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। मोदी ने संबोधन की शुरुआत गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए की। उन्‍होंने कहा कि वह विश्वभर में सभी लोगों को और सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘ये भी बहुत सुखद है कि डेढ़ साल के बाद करतारपुर साबिह कारिडोर अब फिर से खुल गया है।

पांच दशक के जीवन में किसानों की चुनौतियों को बहुत करीब से देखा है। जब देश हमें 2014 में प्रधानसेवक के रूप में सेवा का अवसर दिया तो हमने कृषि विकास, किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। देश के छोटे किसानों की चुनौतियों को दूर करने के लिए, हमने बीज, बीमा, बाजार और बचत, इन सभी पर चौतरफा काम किया। सरकार ने अच्छी क्वालिटी के बीज के साथ ही किसानों को नीम कोटेड यूरिया, सायल हेल्थ कार्ड, माइक्रो इरिगेशन जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा।

किसानों को उनकी मेहनत के बदले उपज की सही कीमत मिले, इसके लिए भी अनेक कदम उठाए गए। देश ने अपने रूरल मार्केट इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत किया। हमने एमएसपी तो बढ़ाई ही, साथ ही साथ रिकॉर्ड सरकारी खरीद केंद्र भी बनाए। हमारी सरकार द्वारा की गई उपज की खरीद ने पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !