Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरट्रक विद्युत ट्रांसफार्मर की जद में आ जाने के कारण कबाड़ व्यवसायी...

ट्रक विद्युत ट्रांसफार्मर की जद में आ जाने के कारण कबाड़ व्यवसायी की बिहार प्रान्त में दर्दनाक मौत

ट्रक विद्युत ट्रांसफार्मर की जद में आ जाने के कारण कबाड़ व्यवसायी की बिहार प्रान्त में दर्दनाक मौत

जमानिया/ गाज़ीपुर- स्थानीय जमानिया रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 17 के बाबूलाल गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र संविका शाह की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूलाल कबाड़ का काम करते थे और वह कबाड़ लोडिंग के लिए बिहार के नुवाव गांव में बंद बॉडी ट्रक में लोडिंग करा रहे थे कि तभी ट्रक का दरवाजा बगल में ट्रांसफार्मर से टच हो गया और बॉडी में करंट आ जाने से ट्रक ड्राइवर को करंट की चपेट में आ गया और उसे बचाने के लिए बाबूलाल ने ड्राइवर को  बचा लिया लेकिन वह खुद करंट की चपेट मे आने से बुरी तरह जल जाने  के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गयी। ट्रक भी धू-धू करके जलने लगा।

मौके पर मौजूद लोगों ने विद्युत विभाग को फोन कर सप्लाई बन्द करवाया कर गाड़ी में आग गाड़ी में आग को काबू किया मौत की ख़बर परिजनों को मिलते की घर मे कोहराम मच गया। मृतक के परिवार मे 1 पुत्र और दो लड़कियां थी बच्चों का रो रो के बहुत बुरा हाल है।

संवाददाता सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !