Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहल्का लेखपाल के साथ मारपीट करने के मामले में 2 अभ्युक्तो को...

हल्का लेखपाल के साथ मारपीट करने के मामले में 2 अभ्युक्तो को पुलिस नें गिरफ्तार कर भेजा जेल

विवादित भूमि पर ज़बरदस्ती मुर्ति स्थापित करने और हल्का लेखपाल के साथ मारपीट करने के मामले में 11 अभ्युक्तो में महज़ 2 लोगो को पुलिस नें गिरफ्तार भेजा जेल

ज़मानियां/ गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र मौजा बब्बनपुर में विवादित भूमि पर जबरदस्ती मूर्ति रखने को लेकर बीते 13 अक्टुबर को हल्का लेखपाल के साथ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट और न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में करीब 11 लोगो के खिलाफ़ तहरीर दिया गया था।जिस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा मंगलवार को शांति भंग करने को लेकर दो लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवादित भूमि पर जबरदस्ती मूर्ति रखने को लेकर बीते 13 अक्टुबर को हल्का लेखपाल के मारपीट करने के मामले में आईपीसी कि धारा 147‚ 323‚ 325‚ 333‚ 353‚ 477 के तहत  पुलिस ने धारा 151 के तहत दो नामजद अभियुक्त वीरेंद्र मौर्य उर्फ पिंटू एवं सुनील मौर्य पकड़ कर उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय ने बताया कि लेखपाल विनय दुबे के साथ मारपीट करने में दोनों अभियुक्त थे। जिनको पकड़ कर उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !